सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The body of a youth missing for 36 hours was found in a well, with marks of a sharp edge on his neck

Sagar News: 36 घंटे से लापता युवक का कुएं में मिला शव, गले पर धारदार वार के निशान; इलाके में सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर जिले के रजवांस क्षेत्र में लापता 22 वर्षीय छात्र रोहित अहिरवार का शव 36 घंटे बाद खेत के कुएं में मिला। घटनास्थल पर खून के निशान, मोबाइल और सामान बरामद हुए। गले पर कट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

The body of a youth missing for 36 hours was found in a well, with marks of a sharp edge on his neck
घटनास्थल पर मौजूद जनसमूह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

सागर जिले की रजवांस पुलिस चौकी अंतर्गत खुरई रोड स्थित एक वेयरहाउस के पीछे खेत में बने कुएं में सोमवार को 22 वर्षीय युवक का शव तैरता मिला। युवक पिछले दो दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोहित अहिरवार पिता रघुवीर अहिरवार निवासी इनायतपुर थाना खिमलासा के रूप में हुई है। रोहित सागर से अपने गांव लौट रहा था, लेकिन रास्ते में रजवांस क्षेत्र से अचानक गायब हो गया। मामले ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया, जब रिलायंस टावर के पास युवक का मोबाइल फोन, जूते, बैग और खून के धब्बे मिले।

घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर युवक का बैग बरामद हुआ, जबकि पास बने शौचालय के दरवाजे और तार फेंसिंग पर खून के बड़े-बड़े निशान पाए गए। इसके बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 36 घंटे की तलाश के बाद युवक का शव खेत के कुएं में तैरता मिला। प्रारंभिक जांच में युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। पुलिस आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सागर से घर लौटते समय हुआ लापता
परिजनों के अनुसार रोहित सागर में रहकर बीएससी की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। दो दिन पहले वह बस से अपने गांव इनायतपुर लौट रहा था। उसकी अंतिम लोकेशन रजवांस-खुरई बस स्टैंड क्षेत्र में मिली थी। जब युवक देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। बाद में मोबाइल और अन्य सामान मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का कहना है कि रोहित का किसी से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में कराने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन


पढ़ें:  'शहीद के परिवार को बिना जांच दोषी ठहराया जा रहा', ट्विशा की रिटायर्ड जज सास बोलीं


एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने खंगाला घटनास्थल
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। मौके पर एडिशनल एसपी संजीव उइके, एसडीएम मनोज चौरसिया, तहसीलदार कमलेश सतनामी, थाना प्रभारी सुम्मेर जागेत, चौकी प्रभारी विजय पटेल सहित जिले के कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। बड़ी संख्या में समाजजन और नगरवासी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अब पूरे क्षेत्र में एक ही सवाल गूंज रहा है कि आखिर पढ़ाई कर घर लौट रहे युवक के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसकी लाश कुएं में मिली?

एएसपी बोले- प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार उइके ने बताया कि मृतक खिमलासा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी था और अपने भाई के साथ सागर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उन्होंने बताया कि युवक दोपहर में अपने भाई को गांव जाने की जानकारी देकर निकला था। उसकी अंतिम लोकेशन रजवांस क्षेत्र में मिली थी, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। सागर के कैंट थाने में गुम इंसान दर्ज किया गया था और पिछले दो दिनों से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

एएसपी उइके ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि रजवांस के पास वेयरहाउस के पीछे बने कुएं में युवक का शव पड़ा है। शव को बाहर निकालने पर गले में कट का निशान दिखाई दिया। साथ ही युवक के कपड़े और जूते भी खून से सने हुए मिले, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल की जांच कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि जल्द रिपोर्ट प्राप्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed