सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragic road accident on Sagar-Banda Road Three people crushed by an unknown vehicle, died on the spot

सागर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत, चालक मौके से हुआ फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर के बंडा रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है।

Tragic road accident on Sagar-Banda Road Three people crushed by an unknown vehicle, died on the spot
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

सागर जिले के बंडा रोड पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सागर–कानपुर नवनिर्मित फोर-लेन सड़क किनारे ग्राम सौरई के पास स्थित मध्यभारत एग्रो कंपनी के सामने नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों सागर से कानपुर तक फोर-लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सागर से दलपतपुर तक का काम पूरा हो जाने के कारण इस मार्ग पर वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन अत्यधिक गति में था और टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

हेलमेट नहीं पहने थे मृतक, शिनाख्त जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि ने कहा है कि जल्द ही फरार वाहन और चालक का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed