😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Chief Minister Dr. Mohan Yadav celebrated his birthday in the Tiger Reserve and released turtles in the river
{"_id":"69c3d17ce74d8c6b020bfff2","slug":"chief-minister-dr-mohan-yadav-celebrated-his-birthday-in-the-tiger-reserve-and-released-turtles-in-the-river-sagar-news-c-1-1-noi1338-4089246-2026-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CM का देसी बर्थडे: किसान के घर बुंदेली खाना, चारपाई पर बैठ दिखाई सादगी, प्रदेश के मुखिया ने ऐसे मनाया जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM का देसी बर्थडे: किसान के घर बुंदेली खाना, चारपाई पर बैठ दिखाई सादगी, प्रदेश के मुखिया ने ऐसे मनाया जन्मदिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:54 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर में वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में जन्मदिन मनाते हुए कछुओं को छोड़ा और चीता पुनर्वास की शुरुआत की। सादगी से खलिहान में भोजन किया और बच्चों संग खुशियां साझा कर वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
1 of 3
सीएम ने खाट पर बैठ भोजन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अपना जन्मदिन अनोखे और प्रकृति-प्रेमी अंदाज में मनाया। मुख्यमंत्री ने किसान परिवार के साथ भावुक पलों में अनोखा जन्मदिन मनाया। उन्होंने सागर जिले के ग्राम मोइली में किसान परिवार के साथ चार पाई पर बैठकर भोजन किया। सागर जिले के मोइली गांव में किसान हरि रैकवार ने सीएम डॉ. यादव को अपने घर खाना खाने का निमंत्रण दिया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बिना एक पल सोचे तुरंत हामी भर दी और सीधे उनके खेत पहुंच गए। वहां, पहुंचकर उन्होंने पूरे परिवार के साथ खटिया पर बैठकर बुंदेली भोजन किया। मुख्यमंत्री ने किसान की बहू के हाथ की रोटी, दाल और सब्जी का लुत्फ उठाया। सीएम ने परिवार के बच्चों को गोद में लिया, परिवार के सदस्यों से गले मिले और हरि रैकवार की फसल व समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना। रैकवार भावुक होकर बोले कि “मुख्यमंत्री जी ने आज हमें बहुत सम्मान दिया। हमारा जिंदगी भर का सपना पूरा हो गया।
Trending Videos
2 of 3
सीएम ने कछुए छोड़े, जंगल सफारी की
- फोटो : अमर उजाला
एक दर्जन कछुओं को प्राकृतिक आवास में छोड़ा
उन्होंने सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में फैले वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण का संदेश देते हुए बामनेर नदी में करीब एक दर्जन कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टाइगर रिजर्व में चीतों के पुनर्वास के लिए ‘सॉफ्ट रिलीज बोमा’ का भूमि-पूजन भी किया। अधिकारियों के अनुसार, इस रिजर्व की घासभूमि दक्षिण अफ्रीका के जंगलों के समान है, जो चीतों के लिए अनुकूल मानी जाती है। जल्द ही कूनो अभयारण्य से चीतों को यहां लाकर बसाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश का 7वां और देश का 54वां टाइगर रिजर्व है, जिसकी स्थापना वर्ष 2023 में हुई थी। इसका कुल क्षेत्रफल 2339 वर्ग किलोमीटर है। वर्तमान में यहां 32 टाइगर मौजूद हैं, हालांकि यह क्षेत्र ‘भेड़ियों की भूमि’ के रूप में भी प्रसिद्ध है। इस टाइगर रिजर्व की खासियतों की बात करें तो यहां 240 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जिससे यह पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है। साथ ही यहां टाइगर, पैंथर, भेड़िया, भालू और चौसिंगा जैसे वन्यजीव भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। टाइगर रिजर्व बनने से क्षेत्र में ईको-टूरिज्म और रोजगार की संभावनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं। सीएम ने सर्किट हाउस मोहली में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया और उन्हें मिठाई भी खिलाई। बता दें
चीता स्थापना परियोजना अंतर्गत सॉफ्ट रिलीज बोमा निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।
- फोटो : अमर उजाला
तेजी से विकास के रास्ते पर बढ़ रहा प्रदेश
बता दें मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उनका गांव-गांव जाकर लोगों से मिलना यह दर्शाता है कि सरकार जनता के बीच रहकर काम कर रही है। सादगी भरे इन क्षणों में मुख्यमंत्री ने किसान परिवार के साथ बैठकर पारंपरिक भोजन किया। जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना और जनता की सेवा करना ही उनका जीवन लक्ष्य है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X