फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   First sat in a hotel and ate rasgullas, then fled with cash and belongings.

चटोरे निकले ये चोर: होटल का ताला तोड़ा और खा गए दो डिब्बे रसगुल्ले, फिर पान की दुकानों में कर दिया हाथ साफ

Fri, 31 Jul 2026 08:07 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 08:07 PM IST
सार

सतना के बिरसिंहपुर में चोरों ने एक ही रात में होटल समेत तीन दुकानों में चोरी कर सनसनी फैला दी। होटल में रसगुल्ले खाकर नकदी व सामान ले गए, फिर दो पान दुकानों से भी हजारों रुपये का माल चोरी किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है, जबकि व्यापारियों ने गश्त बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन
First sat in a hotel and ate rasgullas, then fled with cash and belongings.
सतना में चोरों ने होटल और पान की दुकान पर बोला धावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले के बिरसिंहपुर कस्बे में चोरों ने एक ही रात में लगातार तीन दुकानों में सेंधमारी कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। बेखौफ बदमाशों ने पहले एक होटल में चोरी की, वहां रखे रसगुल्ले आराम से खाए और उसके बाद नकदी व सामान समेटकर फरार हो गए। इसके बाद दो पान दुकानों को भी निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे ताले, बिखरा सामान और खाली गल्ला देखकर उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चोर सबसे पहले बिरसिंहपुर स्थित रन्नू होटल में घुसे। बदमाशों ने होटल का ताला और शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। यहां से दो बोरी मैदा, दो डिब्बे रसगुल्ले और गल्ले में रखे करीब 650 रुपये के सिक्के चोरी कर लिए। होटल संचालक ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखे दो डिब्बों के रसगुल्ले वहीं बैठकर खाए और खाली डिब्बे काउंटर पर छोड़ दिए। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाश काफी देर तक दुकान के भीतर रहे और उन्हें किसी प्रकार का भय नहीं था।
विज्ञापन


दो पान दुकानों को भी बनाया निशाना
होटल से निकलने के बाद चोरों ने मुकेश हलवाई की पान दुकान के ताले तोड़ दिए। यहां से पान मसाला, गुटखा, सिगरेट सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा गल्ले में रखे 3,850 रुपये नकद भी अपने साथ ले गए। इसके बाद बदमाशों ने मुन्नू चौरसिया की पान दुकान में भी सेंध लगाई और वहां रखा सामान चोरी कर फरार हो गए। एक ही रात में लगातार तीन दुकानों में चोरी होने से व्यापारियों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोजशाला के पास हुई जुमे की नमाज, SC के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने खसरा नंबर 612 पर उपलब्ध कराई जगह

सुबह खुला चोरी का राज
सुबह जब तीनों दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो घटना का पता चला। दुकानों के टूटे ताले, बिखरा सामान और खाली गल्ला देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में पूरे दिन चोरी की चर्चा होती रही।


पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर सभापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

व्यापारियों में आक्रोश, गश्त बढ़ाने की मांग
लगातार तीन दुकानों में चोरी की घटना के बाद व्यापारियों में पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि रात्रिकालीन गश्त प्रभावी होती तो इतनी बड़ी वारदात नहीं होती। उन्होंने बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, रात के समय निगरानी मजबूत करने और चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। ऐसे में पुलिस को जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए, ताकि लोगों का विश्वास कायम रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed