फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Sea of Devotion at Kubereshwar Dham: 4 Lakh Devotees Attend Shiv Mahapuran Katha

Sehore News: चार लाख श्रद्धालुओं के साथ कुबेरेश्वरधाम बना शिवलोक, 11 अगस्त को होगा विश्वव्यापी शिव अभिषेक

Sun, 26 Jul 2026 08:53 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 08:53 PM IST
सार

सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तीसरे दिन चार लाख से अधिक श्रद्धालु शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव भक्ति, सेवा और सद्कर्म का महत्व बताया तथा 11 अगस्त को विश्वव्यापी ऑनलाइन शिव अभिषेक की घोषणा की। धाम में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। 

विज्ञापन
Sehore news: Sea of Devotion at Kubereshwar Dham: 4 Lakh Devotees Attend Shiv Mahapuran Katha
भक्तों के महासागर में डूबा कुबेरेश्वरधाम

विस्तार

सीहोर जिला मुख्यालय के समीप स्थित कुबेरेश्वरधाम में इन दिनों आस्था की जो लहर उमड़ी है, वह शब्दों में समेटना कठिन है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन रविवार को धाम में भक्ति का ऐसा अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा कि पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। देश के कोने-कोने से चार लाख से अधिक श्रद्धालु अपने आराध्य भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने यहां पहुंचे और शिव महापुराण का श्रवण कर स्वयं को धन्य महसूस किया।

विज्ञापन


सच्ची भक्ति से मिटते हैं जीवन के दुख: पंडित प्रदीप मिश्रा
कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान शिव पर विश्वास रखता है, उसके जीवन के समस्त कष्ट शिव कृपा से क्षण भर में तिरोहित हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे कर्मों का फल हमें अवश्य मिलता है, इसलिए शिव भक्ति में लीन रहकर अच्छे कर्म करने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार परिवार में किसी को रक्तचाप या मधुमेह जैसी बीमारी होने पर उसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचता है, ठीक उसी प्रकार यदि परिवार का कोई सदस्य भक्ति, सत्संग और सेवा के मार्ग पर चलता है, तो उसकी सकारात्मक ऊर्जा पूरे घर को स्वर्ग समान बना देती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में परिंदों का आशियाना महफूज, रानी सराय के सैकड़ों पेड़ों की कटाई पर जारी रहेगी रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अगस्त को होगा ऐतिहासिक विश्वव्यापी शिव अभिषेक
व्यासपीठ से यह घोषणा भी की गई कि आगामी 11 अगस्त को सावन महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक और ऐतिहासिक आयोजन साकार होगा। इस दिन विश्वव्यापी ऑनलाइन शिव अभिषेक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु अपने-अपने घरों से जुड़कर भगवान शिव का अभिषेक करेंगे और इस दिव्य आध्यात्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनेंगे।

कांवड़ यात्रियों की सेवा को बताया सच्ची भक्ति
कांवड़ यात्रा का जिक्र करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जो लोग मार्ग में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन, चाय, फलाहार और जल की व्यवस्था करते हैं, वे भगवान शिव के सच्चे सेवक हैं। भोलेनाथ ने ऐसे सेवाभावी लोगों को धन के साथ-साथ उदार हृदय भी प्रदान किया है।


गुरु का उद्देश्य शिष्य का कल्याण: पंडित राघव मिश्रा
कथा वाचक पंडित राघव मिश्रा ने अपने प्रवचन में कहा कि सच्चा गुरु शिष्य को भगवान की शरण तक पहुंचाता है। गुरु को शिष्य की दौलत या वैभव से कोई सरोकार नहीं होता, उसका एकमात्र लक्ष्य शिष्य का कल्याण होता है।

प्रशासन और सेवादारों की अथक व्यवस्था
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए हजारों सेवादार और प्रशासन भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं में दिन-रात जुटे हैं। पूरे धाम में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

भक्तों के महासागर में डूबा कुबेरेश्वरधाम

भक्तों के महासागर में डूबा कुबेरेश्वरधाम

 

भक्तों के महासागर में डूबा कुबेरेश्वरधाम

भक्तों के महासागर में डूबा कुबेरेश्वरधाम

 

भक्तों के महासागर में डूबा कुबेरेश्वरधाम

भक्तों का अभिवादन करते प्रदीप मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed