फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Seoni, a mud house collapsed due to rain; four people were injured and are undergoing treatment.

सिवनी में बड़ा हादसा: बारिश के बीच भरभराकर गिरा कच्चा मकान, ग्रामीणों ने मलबा हटाकर चार लोगों को जिंदा निकाला

Sat, 08 Aug 2026 07:21 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 07:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के ग्राम धाधरा में लगातार बारिश के बीच शनिवार सुबह एक कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबे चार लोगों को ग्रामीणों ने तत्परता से सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
In Seoni, a mud house collapsed due to rain; four people were injured and are undergoing treatment.
मालवे में तब्दील घर का वीडियो - फोटो : credit

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश एक ओर किसानों के लिए राहत लेकर आई है, तो दूसरी ओर कई जगह मुसीबत भी बन रही है। सिवनी जिले के लखनादौन विकासखंड के ग्राम धाधरा (ग्राम पंचायत पिपरिया मेहरा) में शनिवार सुबह एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद चार लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

घटना के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से लखनादौन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान समनसिंह काकोड़िया, छोटी बाई, भंगो परते और मंत्रा बाई परते के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पढे़ं: मड़ियादो बफर जोन में मिले प्राचीन शैलचित्र, वैज्ञानिक अध्ययन से खुलेंगे कई राज

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह अचानक तेज आवाज के साथ मकान ढह गया। धमाका सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि पूरा मकान मलबे में तब्दील हो चुका है और अंदर से लोगों की आवाजें आ रही हैं। बिना समय गंवाए ग्रामीणों ने अपने स्तर पर मलबा हटाना शुरू किया और साथ ही पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि राहत कार्य में देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना मिलते ही आदेगांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान काफी पुराना और कच्चा था, जो लगातार हो रही बारिश के कारण कमजोर होकर ढह गया। हालांकि, मकान गिरने के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, समय रहते चार लोगों की जान बचाने वाले ग्रामीणों की सूझबूझ और साहस की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed