{"_id":"645b45f33a73d15e5602f4f5","slug":"seoni-dead-cub-found-in-karmijhiri-area-of-pench-tiger-reserve-fear-of-death-in-big-tiger-attack-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seoni: पेंच टाइगर रिजर्व के कर्माझिरी परिक्षेत्र में मिला मृत शावक, बड़े बाघ के हमले में मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seoni: पेंच टाइगर रिजर्व के कर्माझिरी परिक्षेत्र में मिला मृत शावक, बड़े बाघ के हमले में मौत की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 10 May 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार
पेंच टाइगर रिजर्व में एक सात माह का बाघ शावक मृत अवस्था में मिला है। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बड़े नर बाघ ने क्षेत्राधिकार की दृष्टि से उसका शिकार किया है।
पेंच टाइगर रिजर्व
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व अंतर्गत परिक्षेत्र कर्माझिरी के खामरीठ बीट कक्ष 611 में एक बाघ शावक मृत हालत में मिला है। वनकर्मियों ने सुबह दैनिक गश्ती के दौरान शव को देखा। बाघ शावक के शव में कंधों के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से खाया गया है। मृत शावक की उम्र करीब सात माह बताई जा रहा है। शावक को पाटदेव बाघिन ने जन्म दिया था।
पेंच टाइगर रिजर्व के उपसंचालक रजनीश सिंह ने बताया कि बाघ शावक को बड़े नर बाघ द्वारा क्षेत्राधिकार की दृष्टि से मारा जाना प्रतीत हो रहा है। यह प्रवृत्ति बाघों में बहुत सामान्य होती है। वर्तमान में पाटदेव बाघिन अपने अन्य दो शावकों के साथ स्वस्थ है। घटना स्थल क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाकर निरंतर नर बाघ की निगरानी की जा रही है। वहीं वन अमला पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X