सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Seoni News Tiger made a fatal attack on a person who was grazing cattle injured hospitalized

Seoni: मवेशी चराने गए शख्स पर बाघ ने किया जानलेवा हमला, लोगों का शोर सुनकर भागा टाइगर, घायल अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 03 Aug 2023 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

सिवनी जिले में कुरई विकास खंड अंतर्गत पिपरवानी के ग्राम परासपानी में बाघ ने शाम के समय एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिस कारण शख्स गंभीर रूप ले घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

Seoni News Tiger made a fatal attack on a person who was grazing cattle injured hospitalized
बाघ के हमले से घायल शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बाघ आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वहीं, कुरई विकास खंड के पिपरवानी गांव के एक शख्स पर परासपानी में बाघ ने हमला कर दिया, जिससे व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों के शोर को सुनकर बाघ भाग गया। बचाने आए लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। 

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, कुरई क्षेत्र के पिपरवानी का रहने वाला कृष्ण गोपाल गाय चराता है। पिपरवानी और परासपानी के बीच मवेशियों को चराते समय बाघ ने उस पर हमला दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, जिसके बाद बाघ भाग गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरई में भर्ती कराया। यहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई। इसके बाद वन अमला जांच में जुट गया है। सूचना मिलने पर बरघाट के विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया भी अस्पताल पहुंचे, उन्होंने घायल के परिजनों से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को आता देख भागा बाघ
डिप्टी रेंजर एलके बिसेन ने बताया कि कुरई वन परिक्षेत्र के पिपरवानी गांव निवासी कुष्ण कुमार एक अन्य चरवाहे चेन सिंह सहारे परासपानी निवासी के साथ मवेशी चरा रहा था। दोनों काफी दूरी पर मवेशी चरा रहे थे। बाघ ने पहले एक मवेशी पर हमला किया था। उस समय चरवाहा बाघ को नहीं देख पाया और आगे चला गया। जहां बाघ ने व्यक्ति को आता देख उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर आ गए। लोगों को आता देख बाघ भाग गया। वन विभाग ने मौजूद लोगों को समझाया कि अकेले जंगल में न जाएं और सावधानी बरतें, जिसके चलते वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed