{"_id":"692165494929a60cb1038f7a","slug":"coal-stored-in-secl-underground-mines-caught-fire-teams-engaged-in-extinguishing-it-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3656818-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: SECL अंडरग्राउंड माइंस में रखे कोयले में लगी आग, बुझाने में जुटी टीम; हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: SECL अंडरग्राउंड माइंस में रखे कोयले में लगी आग, बुझाने में जुटी टीम; हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार
Shahdol: लगातार फैल रही आग और उठते धुएं ने पूरे माइंस क्षेत्र में खतरा बढ़ा दिया है, लेकिन SECL प्रबंधन की उदासीनता और लापरवाही के कारण लाखों का कोयला खाक होता जा रहा है। क्षेत्रीय कर्मचारियों और मजदूरों में भी इस लापरवाही को लेकर आक्रोश है।
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल के सोहागपुर क्षेत्र के एस ईसीएल अंडरग्राउंड माइन्स के बंकर में कोयले में आग लग गई। सूचना के बाद प्रबंधन उसे बुझाने की कोशिश कर रहा है लेकिन आग बढ़ती जा रही है। प्रबंधन भी जान रहा है कि कोयले में लगी आग को बुझा पाना इतना आसान नहीं है।
जानकारी के अनुसार सोहागपुर क्षेत्र स्थित बघवार अंडरग्राउंड माइंस के बंकर कोल यार्ड में पिछले कुछ दिनों से आग धधक रही है, लेकिन प्रबंधन की ओर से इसे बुझाने के लिए अब तक कोई ठोस इंतज़ाम नहीं किए गए। लगातार जल रही इस आग में लाखों रुपये का कीमती कोयला राख में तब्दील हो चुका है। स्थानीय स्तर पर प्रबंधन के द्वारा आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है,शनिवार की सुबह से प्रबंधन इस आग को बुझा रहा है लेकिन आग नहीं बुझाई जा सकी है।
पढ़ें: करिया लोनी गिरफ्तार, पेट्रोल पंप लूट समेत तीन वारदातों में शामिल दुर्दांत अपराधी पकड़ा गया
लगातार फैल रही आग और उठते धुएं ने पूरे माइंस क्षेत्र में खतरा बढ़ा दिया है, लेकिन SECL प्रबंधन की उदासीनता और लापरवाही के कारण लाखों का कोयला खाक होता जा रहा है। क्षेत्रीय कर्मचारियों और मजदूरों में भी इस लापरवाही को लेकर आक्रोश है। स्थानी मजदूरों और लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ही प्रबंधन इस पर ध्यान देता तो आग इतनी बढ़ती नहीं।
बंगवार कोयला खदान के सेफ्टी ऑफिसर दीपक भारद्वाज का कहना है कि हमें जब जानकारी लगी थी तो हमने आग को बुझाने की कोशिश शुरू कर दी थी। शनिवार को भी कई गाड़ियां आग को बुझाने में लगी हैं। हमारी टीम लगातार कोयले में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रही है। लेकिन कोयले में लगी आग को बुझा पाना इतना आसान नहीं है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X