सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Man who duped teacher of Rs 4.10 lakh arrested from Raigarh

Shahdol News: शिक्षक से 4.10 लाख की साइबर ठगी, अमलाई पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 31 Aug 2025 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

यह मामला 16 मार्च 2024 को सामने आया था, जब आरोपी ने खुद को विद्युत विभाग का एसडीओ बताकर शिक्षक को कनेक्शन काटने की धमकी दी और एनीडेस्क लिंक भेजकर ओटीपी हासिल कर खाता खाली कर दिया।

Shahdol News: Man who duped teacher of Rs 4.10 lakh arrested from Raigarh
बैंक मैनेजर की पत्नी से ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से अमलाई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षक के खाते से 4.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। यह मामला 16 मार्च 2024 को तब सामने आया जब शिक्षक प्रमोद पांडेय के पास आरोपी दया साहू का फोन आया, जिसमें उसे विद्युत विभाग से एसडीओ बता कर कनेक्शन काटने की धमकी दी गई। धोखाधड़ी का यह मामला अब पुलिस के लिए एक गंभीर चुनौती बन गया है। घटना एक साल पहले घटी थी, पुलिस घटना दिनांक से ही आरोपी का पता लगाने में जुटी थी। साइबर सेल भी इस पर काम कर रहा था। आरोपी की लोकेशन पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार फोन करने वाले आरोपी ने कहा कि आपके घर का विद्युत बिल जमा नहीं हुआ है और अगर आप मामले का समाधान नहीं करते हैं तो आपका कनेक्शन काट दिया जाएगा। आरोपी ने शिक्षक से केवल 19 रुपये का रिचार्ज करने के लिए कहा, जिसके लिए एक एनीडेस्क का लिंक भेजा गया। शिक्षक ने धोखे में आकर ओटीपी बताया और इसके बाद उनके खाते से 4.10 लाख रुपये उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'शंकराचार्य मुझे गाली देते हैं', बाबा बागेश्वर के बयान से गरमाया माहौल, मिली संवाद की चुनौती

प्रमोद पांडेय ने तुरंत इस घटना की शिकायत अमलाई थाने में दर्ज कराई। इस मामले की विवेचना करते हुए पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी दया साहू को रायगढ़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि हमें आरोपी का पता चला और हमारी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं और हमने उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की योजना बनाई है। धोखाधड़ी के इस मामले में शिक्षक प्रमोद पांडेय ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस तरह के धोखे का शिकार बनूंगा। यह एक गंभीर मुद्दा है और हमें इसके खिलाफ जागरूक रहना चाहिए।

पुलिस के अनुसार, दया साहू ने जो पैसे ठगी करके कमाए थे, उन्हें अपने अन्य साथियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया था। इस मामले में एक अन्य आरोपी लखन सुनसान के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed