{"_id":"696cf3f036c8c64fa006fd21","slug":"horrific-road-accident-near-bandha-bazaar-young-man-riding-a-scooter-dies-on-the-spot-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3856582-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार
रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है।
पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
विस्तार
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधा बाजार के पास रविवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान करन सिंह गोंड़ पिता सूर्यभान सिंह (उम्र 24) के रूप में हुई है। बताया गया कि करन सिंह रविवार शाम स्कूटी से बंधा बाजार से जयसिंहनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को देख स्थानीय लोगों ने तुरंत जयसिंहनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें: Jabalpur News: हाईवे पर काम कर रहे मजदूरों पर काल बनकर गुजरी तेज रफ्तार कार, दो की मौके पर हुई मौत, 20 घायल
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन सहित थाने लेकर आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ।
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है वहीं युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X