{"_id":"6a717b089ca1d5373d0f6a01","slug":"shahdol-theft-worth-lakhs-at-flour-merchants-house-thieves-make-off-with-2-tolas-of-gold-and-15-kg-of-silver-jewelry-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4574551-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: शहडोल में चक्की व्यापारी के घर लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: शहडोल में चक्की व्यापारी के घर लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुए चोर
Tue, 04 Aug 2026 03:10 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 03:10 PM IST
सार
शहडोल के गोहपारू थाना क्षेत्र के चोरमारा गांव में चक्की व्यापारी के घर से अज्ञात चोर करीब 5 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक संदेही से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
घर में पड़ा मिला कुछ सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
शहडोल। जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के चोरमारा गांव में एक चक्की व्यापारी के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर घर में घुसकर करीब दो तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित द्वारा बताए गए एक संदेही से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।घर की बाड़ी में कुछ सामान मिला है।
पुलिस के अनुसार, चोरमारा निवासी चक्की व्यापारी अरुण कुमार साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह अपने परिवार के साथ घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए और दूसरे कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। आहट होने पर परिवार के सदस्य जागे तो चोरी की जानकारी मिली।
पीड़ित का कहना है कि घर में रखा करीब दो तोला सोना और लगभग डेढ़ किलो चांदी के जेवरात गायब थे। चोरी का पता चलते ही परिवार ने घर के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते हुए देखा। इसके बाद तत्काल डायल-112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Indore News: मंत्री विजयवर्गीय बोले- उपचुनाव की हार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता
गोहपारू थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से मिले तथ्यों और पीड़ित द्वारा बताए गए संदेही के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरी गए जेवरात और आरोपियों का सुराग जुटाने में लगी हुई है।
ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए जेवरात बरामद करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।