सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The bride palanquin was lifted with the father-in-law bier the groom father died during the farewell dance

शहडोल में साथ निकली डोली और अर्थी: विदाई की रस्म के बीच दूल्हे के पिता की मौत, दुल्हन रोते हुए ससुराल पहुंची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Shahdol: बराती और घराती दोनों के घर वाले हंसी से नाच और झूम रहे थे, लेकिन इस बीच अचानक नाचते-थिरकते दूल्हे का पिता अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

The bride palanquin was lifted with the father-in-law bier the groom father died during the farewell dance
गोले के अंदर दूल्हे की पिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

घर में रातभर शादी की रस्में चलीं और सुबह विदाई की तैयारियां शुरू हो गईं। आदिवासी परंपरा के अनुसार विदाई से पहले हल्दी की रस्म निभाई जा रही थी। बराती और घराती खुशी में नाच-गाकर जश्न मना रहे थे, लेकिन इसी बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। नाचते-थिरकते दूल्हे के पिता अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस तरह जिस घर से नई नवेली दुल्हन की डोली उठनी थी, वहीं से ससुर की अर्थी भी साथ उठी, जिससे पूरे माहौल में मातम छा गया। 

Trending Videos


पढे़ं: धार के पीथमपुर में डबल मिस्ट्री: एक का फंदे पर तो दूसरे का हाईवे किनारे मिला शव; दुर्गंध से खुला खौफनाक राज

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हृदयविदारक घटना शहडोल के गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम पहलवा की है। यहां ग्राम पहलवा निवासी रीना सिंह (23) की शादी के लिए जयसिंहनगर के ग्राम गजनी से धरमदास परस्ते (50) अपने पुत्र हरीश सिंह की बारात लेकर पहुंचे थे। रात में सभी वैवाहिक रस्में पूरी हुईं। सुबह विदाई से पहले हल्दी-पानी की रस्म के दौरान दूल्हे के पिता बारातियों के साथ नाच रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल गोहपारू अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मंजर देख हर किसी की आंखें नम
अस्पताल से जैसे ही मौत की खबर घर पहुंची, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हा खुद असमंजस में था कि वह एक साथ पत्नी की डोली और पिता के शव को कैसे लेकर जाए। लोगों ने हिम्मत बंधाई, जिसके बाद शव को जयसिंहनगर के ग्राम गजनी ले जाया गया। नई नवेली दुल्हन भी ससुर के शव के साथ रोते हुए ससुराल पहुंची। इस घटना से दोनों गांवों में शोक की लहर फैल गई। दूल्हे के पिता की अर्थी के साथ दुल्हन की डोली निकलने का मंजर देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed