{"_id":"6a102f83be457fcb3b0bce37","slug":"the-rogue-elephant-broke-out-of-its-cage-and-ran-away-causing-panic-among-the-rescue-team-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4309993-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: रेस्क्यू के दौरान पिंजरा तोड़कर जंगल की ओर भागा बिगड़ैल हाथी, भगदड़ मची, फिर चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: रेस्क्यू के दौरान पिंजरा तोड़कर जंगल की ओर भागा बिगड़ैल हाथी, भगदड़ मची, फिर चलेगा अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल और अनूपपुर जिले में डेढ़ महीने से दहशत फैला रहे बिगड़ैल हाथी को पकड़ने की कोशिश शुक्रवार को नाकाम हो गई। रेस्क्यू के दौरान हाथी अचानक उग्र हो गया और पिंजरा पलटकर जंगल की ओर भाग निकला, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
वन विभाग का बेलिया में लगा कैंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के केशवाही वन परिक्षेत्र के बेलिया क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बिगड़ैल हाथी को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार अभियान चला रही है। शुक्रवार सुबह रेस्क्यू के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बिगड़ैल हाथी पिंजरा तोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। घटना के समय मौके पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बांधवगढ़ और संजय गांधी टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम मौजूद थी।
पिंजरे में घुसते ही हुआ आक्रामक
जानकारी के अनुसार चार प्रशिक्षित हाथियों की मदद से बिगड़ैल हाथी को कैंप तक लाया गया। जैसे ही उसे पिंजरे के अंदर किया गया, हाथी अचानक आक्रोशित हो गया और उसने पिंजरे को पलट दिया। हाथी के उग्र रूप को देखकर मौके पर मौजूद रेस्क्यू दल और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sagar: गहरी दोस्ती आखिर क्यों बदली कट्टर दुश्मनी में? एक ने माथे पर कट्टा अड़ाकर मारी गोली, मौके पर हुई मौत
Trending Videos
वन विभाग ने हाथी को काबू करने के लिए तीन बार ट्रैंकुलाइजर डोज भी दी लेकिन प्रयास विफल रहा और हाथी जंगल की ओर भाग निकला। घटना में पिंजरा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे मरम्मत के लिए बुढार भेजा गया है।
दो दिनों से कैंप तक पहुंच रहा था हाथी
वन विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों से शाम होते ही हाथी बेलिया स्थित कैंप तक पहुंच रहा था। जब प्रशिक्षित हाथियों को जंगल ले जाया जाता था, तब बिगड़ैल हाथी उनके साथ कैंप तक आ जाता था। इसी रणनीति के तहत शुक्रवार को उसे पिंजरे में बंद करने का प्रयास किया गया था।
डेढ़ महीने से फैला रखा है आतंक
वन विभाग के मुताबिक बिगड़ैल हाथी पिछले डेढ़ महीने से शहडोल और अनूपपुर जिले के गांवों में लगातार उत्पात मचा रहा है। हाथी के हमले में अब तक चार लोगों और आठ मवेशियों की मौत हो चुकी है, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हुए हैं। वन संरक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान ऐसी घटनाएं सामान्य हैं। टीम दोबारा तैयारी में जुटी है और शनिवार को फिर अभियान चलाया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X