सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pressure cooker explodes while cooking lentils in hostel; woman scalded; incident recorded on CCTV

MP: शाजापुर हॉस्टल में फटा प्रेशर कुकर, महिला रसोइया गंभीर रूप से घायल, खाना बनाते समय हुआ धमाका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Pressure cooker explodes while cooking lentils in hostel; woman scalded; incident recorded on CCTV
झुलसी महिला रसोइया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शाजापुर शहर के लक्ष्मी नगर स्थित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। छात्रों के लिए भोजन बनाते समय गैस चूल्हे पर रखा प्रेशर कुकर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में कुकर का ढक्कन उड़कर महिला रसोइया रामकन्या बाई की छाती में जा लगा, जबकि गर्म भाप और कुकर के हिस्सों की वजह से उनके हाथ भी झुलस गए। पूरी घटना रसोईघर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि रामकन्या बाई गैस चूल्हे पर छात्रों के लिए भोजन तैयार कर रही थीं। एक बर्नर पर कड़ाही रखी हुई थी, जबकि दूसरे बर्नर पर दाल पकाने के लिए प्रेशर कुकर चढ़ा था। जैसे ही उन्होंने कुकर को छुआ, वह अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। हादसे के बाद रामकन्या बाई ने तत्काल पास रखा पानी अपने ऊपर डाला। धमाके की आवाज सुनकर एक छात्र दौड़कर रसोई में पहुंचा और गैस बंद की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 1100 करोड़ की लागत से बना था, बाहर निकलने लगा सरिया; गुणवत्ता पर उठे सवाल

विज्ञापन

घटना के समय छात्रावास में 12 छात्र मौजूद थे। छात्र अभिषेक डाबी ने बताया कि रोज की तरह रामकन्या बाई भोजन बना रही थीं। अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जब छात्र अंदर पहुंचे तो कुकर का ढक्कन अलग पड़ा था और गैस चूल्हा भी क्षतिग्रस्त हो गया था।

घायल रामकन्या बाई ने बताया कि वह दाल, चावल और रोटी बना रही थीं। दाल पकने के दौरान अचानक कुकर फट गया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिला अस्पताल के डॉ. अरुण पाटीदार ने बताया कि महिला का उपचार जारी है। उनकी हालत स्थिर है और फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।

इस घटना के बाद छात्रावास में दहशत का माहौल है। हादसे ने रसोई में उपयोग होने वाले उपकरणों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों के पालन की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed