{"_id":"66c6e3a5a5f4957b040802ef","slug":"sjr-shajapur-news-c-1-1-noi1355-2020766-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: मवेशी चुराकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ा, थाने के सामने बेल्ट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: मवेशी चुराकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ा, थाने के सामने बेल्ट से पीटा
विज्ञापन
सार
शाजापुर में मवेशी चुराकर भाग रहे दो चोरों को लोगों ने पकड़ा और थाने के सामने ही बेल्ट से पीटा। फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
शाजापुर में थाने के सामने चोरों की पिटाई।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर में कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मवेशी चुराकर ले जा रहे दो बदमाशों को मवेशी मालिक और अन्य लोगों ने पकड़ लिया। चोरी की यह वारदात कोतवाली थाने से कुछ ही दूरी पर हुई, जहां मवेशी मालिक और स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। यह घटना थाने के दरवाजे पर भी जारी रही, जहां लोगों ने बेल्ट, लात-घुंसों से बदमाशों की मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार विजय पिता बाबूलाल शर्मा के गोवंश कृषि उपज मंडी के पीछे घर के सामने चर रहे थे। जब विजय ने देखा कि मवेशी गायब हैं, तो उसने मवेशियों की तलाश शुरू की और अपने बेटे जय को भी सूचित किया। तलाश के दौरान पता चला कि एक पिकअप वाहन में उनके मवेशी भरे जा रहे हैं। विजय और उसके बेटे ने वाहन को रोका और उसमें सवार दो लोगों से पूछताछ की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बदमाशों की पिटाई शुरू कर दी और उन्हें कोतवाली थाने ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना पुलिस ने मवेशी चुराकर ले जा रहे आरोपियों अनिल पिता नंदकिशोर शर्मा निवासी ग्राम रूपापुरा और बबलू पिता कैलाशचंद परिहार निवासी भाटखेडी के खिलाफ विजय की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कमेंट
कमेंट X