{"_id":"6603efa814bbc852fe01dd02","slug":"what-kind-of-acid-attack-is-this-how-did-the-person-who-had-brought-the-bottle-become-the-victim-both-sides-accused-each-other-shajapur-news-c-1-1-noi1226-1542221-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: एसिड अटैक करने युवक ही बन गए शिकार, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: एसिड अटैक करने युवक ही बन गए शिकार, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: शाजापुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार
शाजापुर जिले में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। एसिड लेकर पहुंचे तीन युवक खुद ही एसिड का शिकार हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शाजापुर के पोलायकलां की लड़की ने लड़कों पर लगाया एसिड अटैक का आरोप।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर में एसिड अटैक करने आए युवक ही उसका शिकार बन गए। झूमाझटकी में युवक जो एसिड लाए थे, वह उन पर डल गया। इससे वे बुरी तरह झुलस गए। तीनों को पहले तो पोलायकलां के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। फिर उन्हें शाजापुर रेफर किया गया।
Trending Videos
मामला शाजापुर जिले के पोलायकलां गांव के हिम्मतपुरा वार्ड क्रमांक एक का है। वहां एक युवती को उठाने और उस पर एसिड फेंकने की नीयत से तीन युवक उसके घर पहुंचे थे। परिजनों के पहुंचने से विवाद हुआ और झूमा-झटकी में युवकों का लाया एसिड उन पर ही डल गया। इससे वे झुलस गए। पोलायकलां चौकी प्रभारी रामेश्वर पटेल ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की है। पोलायकलां निवासी विशाल पटेल अपने दोस्तों बिनाया निवासी मुकेश कीर और हिम्मतपुरा निवास कान्हा बैरागी के साथ युवती के घर पहुंचे। उसे जबरदस्ती उठाने का प्रयास करने लगे। युवकों के हाथ में एक बोतल भी थी। जब तीनों युवक वारदात को अंजाम दे रहे थे, तब युवती के चिल्लाने पर उसके पिता और अन्य परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने बीच-बचाव किया। इस दौरान झूमा-झटकी हुई और एसिड की बोतल का ढक्कन खुल गया। उसमें से निकला एसिड तीनों युवकों पर गिरा। इससे वे तीनो झुलस गए। सूचना मिलने पर पोलायकलां चौकी से पुलिसबल मौके पर पहुंचा। तीनों युवकों को पोलायकलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने विशाल, राकेश और कान्हा के खिलाफ आईपीसी धारा 452, 354, 354 (क) 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों का दावा- लड़की ने एसिड फेंका
एसिड अटैक के आरोपी युवक ने बताया कि लड़की के पिता और घायल लड़कों की गाड़ी आपस में टकराई थी। मामला स्पॉट पर ही सुलझ गया था। कुछ देर बाद लड़की का पिता कुछ लोगों को साथ लेकर शराब के नशे में बदला लेने युवकों के पास पहुंचा था। उनके बीच कहासुनी चल रही थी। इतने में लड़की ने बोतल से इन तीनों लड़कों पर एसिड फेंका। लड़की के पिता ने अपने साथियों के साथ लाठियां से उन पर हमला बोल दिया। लड़के बुरी तरह से घायल हो गए। एसिड से झुलस भी गए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को सुन लिया गया है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा कि सच कौन बोल रहा है? पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

कमेंट
कमेंट X