सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Muslim community takes to the streets to save Waqf properties in Sheopur, submits memorandum to Collector

Sheopur News: श्योपुर में वक्फ संपत्तियों को बचाने सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: श्योपुर ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

श्योपुर में वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण के खिलाफ मुस्लिम समाज ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। कब्रिस्तान और मजार की जमीन पर अवैध निर्माण हटाने की मांग की। 

Muslim community takes to the streets to save Waqf properties in Sheopur, submits memorandum to Collector
वक्फ की जमीन पर अतिक्रमण पर मुस्लिम समाज सड़क पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

श्योपुर शहर में वक्फ संपत्तियों और कब्रिस्तानों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर मुस्लिम समाज का आक्रोश बुधवार को सड़कों पर दिखाई दिया। वक्फ इंतजामिया कमेटी और अंजुमन इस्लाम के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कब्रिस्तानों और धार्मिक स्थलों की भूमि को भू माफियाओं से मुक्त कराने की मांग उठाई।


ज्ञापन में कहा गया कि शहर के कई कब्रिस्तानों पर लगातार अवैध कब्जे हो रहे हैं। पाली रोड स्थित कब्रिस्तान के आसपास गंदगी फैलाई जा रही है। रास्तों पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित किया जा रहा है। समाज की जमीन पर अवैध निर्माण और प्लॉटिंग का काम खुलेआम जारी है। इससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने मजार मीठी शाह की भूमि का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधियों का आरोप है कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है, फिर भी जमीन पर निर्माण और खरीद फरोख्त जारी है। वक्फ इंतजामिया कमेटी ने मांग की कि विवादित भूमि को यथास्थिति में रखा जाए। पूरे क्षेत्र का प्रशासनिक सीमांकन कराकर चारदीवारी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Trending Videos


शहर काजी मौलाना सलीम अहमद ने बताया कि अंजुमन इस्लाम की कई संपत्तियों पर कब्जे की शिकायतें पहले भी प्रशासन को दी गई थीं। आवेदन देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी लापरवाही के चलते भूमाफियाओं के हौसले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान केवल जमीन का टुकड़ा नहीं बल्कि समाज की आस्था का केंद्र है। उस पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पढे़ं: सिवनी-जबलपुर मार्ग पर कांग्रेस विधायक की कार में लगी आग, हादसे के बाद गाड़ी हुई लॉक; ऐसे बची जान

रैली शहर की जामा मस्जिद से शुरू हुई और मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। हाथों में तख्तियां लिए लोग वक्फ संपत्ति को बचाओ, कब्रिस्तान खाली कराओ के नारे लगा रहे थे। कलेक्ट्रेट परिसर में करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चला। इसके बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि दस दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो समाज शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए मजबूर होगा। उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन पर शहर काजी, अंजुमन इस्लाम के सदर, वक्फ इंतजामिया कमेटी के सचिव समेत कई पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed