सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: MLA’s son’s Thar causes accident, five seriously injured, case registered

शिवपुरी में तेज रफ्तार थार का कहर: भाजपा विधायक के बेटे ने पांच लोगों को रौंदा, पिता बोले- आरोपी पर एक्शन लें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

करैरा में विधायक के बेटे की तेज रफ्तार थार ने पांच लोगों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने विधायक पुत्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shivpuri News: MLA’s son’s Thar causes accident, five seriously injured, case registered
विधायक पुत्र की कारस्तानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के करैरा में गुरुवार को एक तेज रफ्तार थार ने बड़ा हादसा कर दिया। करैरा विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी पर आरोप है कि जिम जाते समय लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्होंने बाइक सवार तीन मजदूरों और पैदल जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिससे पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


घायल आशीष परिहार और अंशुल परिहार ने बताया कि गाड़ी विधायक के बेटे दिनेश लोधी चला रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी के आगे प्रीतम लोधी और पीछे विधायक लिखा हुआ था। हादसे के बाद दिनेश लोधी ने घायलों के साथ बहस की और उन्हें डराकर धमकी भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maihar News: चलती बस में शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुई करतूत, महिला की सूझबूझ से जेल पहुंचा आरोपी

हादसे के समय वहां मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने जब कैमरा ऑन करके पूछा कि गाड़ी में ब्रेक नहीं है क्या? इस पर विधायक के बेटे ने कहा- जब मैं हॉर्न दे रहा हूं तो बाइक पर तीन-तीन लोग बैठकर गाड़ी लहरा काहे रहे थे। वहीं सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारने के बारे में पूछा तो विधायक के बेटे ने धमकाते हुए कहा कि वीडियो मत बनाओ बेटा और यह कहकर उसका कैमरा बंद करा दिया।



इधर हादसे के बाद विधायक प्रीतम लोधी ने फेसबुक पर आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की करने कहा। उन्होंने लिखा विधायक के लिए पुत्र या परिवार बड़ा नहीं होता। जनता सर्वोपरि है। पुलिस प्रशासन करैरा के पीड़ितों को न्याय दिलवाए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनेश लोधी के खिलाफ अपराध क्रमांक 255/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed