{"_id":"681224cd6571a95c130da10e","slug":"shivpuri-a-16-year-old-girl-was-being-married-off-as-a-child-the-administration-team-arrived-and-stopped-the-marriage-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2893126-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: शिवपुरी में हो रहा था बाल विवाह, प्रशासन की टीम पहुंची, रुकवाई 16 वर्षीय बालिका की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: शिवपुरी में हो रहा था बाल विवाह, प्रशासन की टीम पहुंची, रुकवाई 16 वर्षीय बालिका की शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार
शिवपुरी जिले के सिलारपुर गांव में 16 वर्षीय बालिका का बाल विवाह महिला बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रोका। जांच में बालिका की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई। परिजनों को समझाइश के बाद विवाह रोका गया और लिखित आश्वासन लिया गया। पंचनामा भी तैयार किया गया।
प्रशासन की टीम में रुकवाया बाल विवाह
विज्ञापन
विस्तार
जिले के करैरा तहसील अंतर्गत सिलारपुर गांव में 16 वर्षीय बालिका के बाल विवाह की सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल विवाह को रोक दिया।
Trending Videos
सूचना मिलते ही महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी रविरमन पाराशर, पर्यवेक्षक गीता जाटव, करैरा थाना से सब इंस्पेक्टर अंजली सिंह, प्रआ राघवेंद्र सिंह चौहान, काजल शर्मा और नरेंद्र राजपूत मौके पर पहुंचे। स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अकालवती जाटव भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जिला प्रशासन ने दो जगहों पर बाल विवाह रुकवाया, कम उम्र में कराई जा रही थी शादी
टीम ने जब बालिका के आयु प्रमाण पत्रों की जांच की, तो यह स्पष्ट हुआ कि उसकी आयु 18 वर्ष से कम है। इसके बाद परिजनों को बाल विवाह निषेध कानून और बाल विवाह के दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई। समझाइश के बाद परिजनों ने बालिका की उम्र पूर्ण होने के बाद ही विवाह करने का लिखित आश्वासन दिया। मौके पर पंचनामा भी तैयार किया गया।
परियोजना अधिकारी रविरमन पाराशर ने बताया कि 18 वर्ष से पहले लड़की और 21 वर्ष से पहले लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। इसमें केवल वर-वधू के परिजन ही नहीं, बल्कि इसमें सहयोग करने वाले, सेवा प्रदाता और विवाह में शामिल होने वाले लोग भी दोषी माने जाते हैं। इसके लिए दो साल की सजा और एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है।
ये भी पढ़ें- फिल्मी अंदाज में पलटी कार, देखें खौफनाक घटना का सीसीटीवी में कैद वीडियो
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्डलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 या कंट्रोल रूम नंबर 07492-356963 पर सूचना दें, ताकि बच्चों के भविष्य की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X