सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri abkari department karywahi

Shivpuri News: आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, एक लाख की अवैध मदिरा जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी में अवैध मदिरा की बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग ने छापामारी कर 44.1 लीटर देशी शराब जब्त की और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत 12 प्रकरण दर्ज किए गए। कलेक्टर के निर्देश पर अभियान जारी रहेगा। 

shivpuri abkari department karywahi
आबकारी विभाग द्वारा गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

अवैध मदिरा की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए शिवपुरी जिले में कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, निर्माण और बिक्री के विरुद्ध यह अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को करैरा क्षेत्र में छापामारी की गई।

Trending Videos

वृत्त करैरा के आबकारी उप निरीक्षक नीरज त्रिवेदी के मार्गदर्शन में ग्राम आवास (सिकंदरा), दबरा, आदिवासी चक, करोड़ा, जरगवां, सितपुरा कालीपहाड़ी, टीला रोड, बडौरा, सेवड़ी डेरा, फतेहपुर डेरा, छितरी डेरा और छितीपुर डेरा में छापेमारी की गई। इस अभियान के दौरान कुल 44.1 लीटर देशी प्लेन/हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। म.प्र. आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपए आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देशों के अनुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। आबकारी विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री में लिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निगरानी और छापेमारी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed