सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri afim taskar arrest in police

Shivpuri News: भेड़ चराने वाले निकले स्मगलर, दो लाख की अफीम के साथ दो राजस्थानी तस्कर गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी में भेड़ पालक बनकर अफीम तस्करी करने वाले दो राजस्थानियों को पुलिस ने 2 लाख की अफीम के साथ गिरफ्तार किया। वे ग्रामीण इलाकों में नशा बेचते थे। राजस्थान सीमा से सटे होने के कारण तस्करी में आसानी होती थी। पुलिस उनसे पूछताछ कर गिरोह का पता लगा रही है।

shivpuri afim taskar arrest in police
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी के देहात थाना पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो भेड़ चराने के बहाने अफीम तस्करी में लिप्त थे। पुलिस ने उनके पास से 2 लाख रुपये मूल्य की 1 किलो अफीम बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कालूराम पुत्र कानाराम रईका (उम्र 45 वर्ष) और कोजाराम पुत्र स्व. गूदडराम उर्फ गिरधारी रईका (उम्र 62 वर्ष), निवासी राइकों का बास वस्सी, पाली, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Trending Videos


भेड़ पालक बनकर करते थे तस्करी
शिवपुरी के देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया कि आरोपी राजस्थान से आकर शिवपुरी जिले के ग्रामीण इलाकों में अफीम तस्करी करते थे। वे भेड़ पालक बनकर घूमते थे ताकि उन पर शक न हो। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिपरसमां अनाज मंडी के पास कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान से लगी सीमा होने के कारण तस्करी में आसानी
शिवपुरी जिले की सीमा राजस्थान से लगती है, जिससे यहां नशा तस्करों के लिए तस्करी करना आसान हो जाता है। राजस्थान से आने वाले तस्कर यहां अफीम, स्मैक और अन्य नशे की सामग्री बेचते हैं। पुलिस की जानकारी के अनुसार, ये तस्कर ग्रामीण इलाकों में नशे की सामग्री खपाते थे।

पूछताछ में जुटी पुलिस
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे अफीम राजस्थान के किस इलाके से लाते थे और कहां-कहां सप्लाई करते थे। पुलिस उनके अन्य साथियों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है ताकि इस गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed