सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri criminal arrest in police

Shivpuri News: सात साल की बच्ची के साथ की छेड़छाड़, वारदात CCTV में कैद वारदात, अब पुलिस के कंधे पर टंगा आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुर Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2025 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

शहर की विवेकानंद कॉलोनी में सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की एक वारदात सीसीटीवी कैद हुई थी। बच्ची के परिजन सीसीटीवी फुटेज लेकर शिवपुरी कोतवाली पुलिस के पास पहुंचे और मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

shivpuri criminal arrest in police
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी युवक पकड़ने पहुंची तो वह बांकड़े हुनमान मंदिर के पास जंगल में छिपा था। पुलिस की टीम को देखते ही वह भागने लगा, इस दौरान उसने एक पुलिया से छलांग लगा दी। जिससे उसका एक हाथ और पैर टूट गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी राजा उर्फ दिलशाद खान  आरके पुरम कॉलोनी का रहने वाला है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


चिप्स लेने जा रही मासूम से की थी छेड़छाड़
दरअसल, शहर की विवेकानंद कॉलोनी में सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की एक वारदात सीसीटीवी कैद हुई थी। बच्ची के परिजन सीसीटीवी फुटेज लेकर शिवपुरी कोतवाली पुलिस के पास पहुंचे और मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने शिवपुरी कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ को मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस तत्काल एक्टिव हुई और वीडियो से आरोपी की फुटेज निकाल कर उसकी पहचान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस जांच की भनक लगते ही हुआ फरार 
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी शिवपुरी शहर के आरके पुरम कॉलोनी में रहता है। उसका नाम राजा उर्फ दिलशाद है। पुलिस जांच की भनक लगते ही आरोपी अपने घर से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वह बांकड़े मंदिर के पास जंगल में छिपा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वह भागने के प्रयास में एक पुलिया से कूद गया, जिससे उसके हाथ पैर में फैक्चर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed