{"_id":"67a0a13d1cf160a6dc087426","slug":"shivpuri-food-puijninng-gram-panchayat-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2588549-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: भंडारा खाने से 200 लोग बीमार, कैंप लगाकर करना पड़ा इलाज, 60 लोगों को करैरा CSC में भर्ती कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: भंडारा खाने से 200 लोग बीमार, कैंप लगाकर करना पड़ा इलाज, 60 लोगों को करैरा CSC में भर्ती कराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार
शिवपुरी जिले के मामोनी कला गांव में भंडारे का भोजन खाने से 200 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार हो गए, जिनमें 60 की हालत गंभीर है। प्रभावितों का इलाज करैरा सीएससी और अस्थायी चिकित्सा शिविरों में हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 6 डॉक्टरों की टीम तैनात की है।
स्कूल में बीमार लोगों का चलता इलाज
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जिले के करैरा विकासखंड की ग्राम पंचायत मामोनी कला में एक धार्मिक कार्यक्रम के भंडारे का खाना खाने के बाद 200 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनमें से 60 लोग की हालत गंभीर हो गई, जिन्हें करैरा के सीएससी में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मामोनी कला ग्राम पंचायत में शनिवार को एक धार्मिक कार्यक्रम था जिसमें प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भंडारा आयोजित किया गया था। इस भंडारे की प्रसादी खाने के बाद लोग बीमार हो गए। लोगों की अधिक संख्या को देखते हुए गांव के स्कूल व आंगनबाड़ी में ही अस्थाई अस्पताल बनाकर इनका इलाज किया गया है। ज्यादा बीमार लोगों को करैरा सीएचसी में भर्ती किया गया है।
Trending Videos
करैरा सीएससी में कराया गया भर्ती
शिवपुरी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि भंडारे का भोजन करने के बाद फूड पॉइजनिंग की शिकायत मिलते ही करैरा और शिवपुरी जिला मुख्यालय से टीम भेजी गई। सीएमएचओ ने बताया कि 170 से ज्यादा लोग बीमार हैं जिसमें 60 लोगों को करैरा सीएससी में भर्ती कराया गया है। जिन लोगों की हालत खराब हुई है उन ग्रामीणों में बच्चे भी शामिल हैं। बीमार लोगों ने उल्टी, दस्त, पेट दर्द की शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भंडारे की प्रसादी और बचा हुआ बासा भोजन खाने से उनकी हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
6 डॉक्टरों की टीम तैनात
लोगों ने बताया है कि भंडारे में भोजन करने के अलावा रविवार को भी कुछ लोगों ने बचा हुआ भोजन खाया इसके कारण लोगों को उल्टी दस्त और पेट दर्द में शिकायत होने लगी। 200 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। मामोनी कला और लड़ाईपुरा और तरपन मजरा टपरों में रहने वाले लोगों की हालत बिगड़ने के बाद सबसे पहले करैरा सीएससी से टीम भेजी गई। इसके बाद जिला मुख्यालय से भी डॉक्टरों की एक टीम मौके पर भेजी गई। स्वास्थ्य विभाग ने मामोनी कला, लड़ाईपुरा और तरपन का पुरबा गांवों में 6 डॉक्टरों की टीम तैनात की है। इसमें शिवपुरी से मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. एसके पिप्पल और बीएमओ रोहित भदकारिया सहित नर्सिंग स्टाफ को तैनात किया गया है।

कमेंट
कमेंट X