सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri-High speed car hits bike riders, four people died

Shivpuri: तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, दो मासूम बच्चियों समेत चार की मौत; आरोपी चालक फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Shivpuri: इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

shivpuri-High speed car hits bike riders, four people died
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत माढ़ा स्थित गणेशखेड़ा पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खरैह की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान किशनलाल (57) पुत्र नाथूराम आदिवासी, बंटी (27) पुत्र किशनलाल आदिवासी, पुनम (4) पुत्री किशनलाल और सलोनी (3) पुत्री सियानंद आदिवासी के रूप में हुई है। ये सभी निवासी खोराना के बताए जा रहे हैं।

Trending Videos


पढ़ें: ड्यूटी से लापता हुए आरक्षक का शव 24 घंटे बाद नर्मदा नदी से बरामद, आईजी ने जताया मौत पर दुख

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार क्रमांक MP06 CA 6045 संजय राजपूत निवासी रन्नौद की है, जो शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। हादसे के बाद कार में सवार अन्य लोग पीछे आ रही दूसरी गाड़ी से रवाना हो गए। सूचना मिलते ही रन्नौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed