सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Action taken against quack doctors after complaint in Scindia's public hearing

MP: सिंधिया की जनसुनवाई में झोलाछाप डॉक्टरों की शिकायत, एक्टिव हुआ स्वास्थ्य महकमा; एक क्लीनिक को किया गया सील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 15 Feb 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

घोसीपुरा कमलागंज में संचालित यश क्लीनिक पर छापेमार कार्रवाई की गई। जिसमें क्लीनिक संचालक को पंजीयन, चिकित्सा करने के लिए वैध शैक्षणिक दस्तावेजों में मांग की गई जो उपलब्ध न करा पाने पर यश क्लीनिक पर ताले बंदी की कार्रवाई की गई।

Action taken against quack doctors after complaint in Scindia's public hearing
क्लीनिक को किया गया सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में लोगों की समस्या सुनने के लिए जनसुनवाई की जा रही है। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बीते दिनों मानस भवन में हुई जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों की शिकायत की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर शिवपुरी का स्वास्थ्य महकमा एक्टिव हुआ और इस शिकायत के बाद तीन झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए दल निकला और एक क्लीनिक को सील कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषिश्वर ने बताया कि जनसुनवाई में हुई शिकायत के आधार पर शिवपुरी शहर के कोलियों के मंदिर के पास घोसीपुरा कमलागंज में यश क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई कर इसे सील कर दिया गया है।
Trending Videos


यश क्लीनिक पर छापा, तालाबंदी की गई
स्वास्थ्य विभाग ने सिंधिया द्वारा मार्क की गई शिकायत पर जब मौका मुआयना किया तो संचालित अस्पताल फर्जी पाया गया। जहां न तो कोई प्रमाणीकरण था और न ही कोई दस्तावेज। जिसके चलते क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने की। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने झोलाछापों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके तहत शहरी क्षेत्र शिवपुरी के घोसीपुरा स्थित यश क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई कर तालेबंदी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद चेता महकमा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आवेदन प्रस्तुत प्रस्तुत कर शहरी क्षेत्र में संचालित यश क्लीनिक, मान्या क्लीनिक और राधे क्लीनिक के अवैध संचालन होने की शिकायत की गई थी। जिस पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील खंडोलिया के नेतृत्व में दल का गठन किया। जिसमें डिस्ट्रिक ड्रग इंस्पेक्टर, जिला मलेरिया अधिकारी लाल जू शाक्य फार्मासिस्ट सोमनाथ गौतम को नामित किया गया।

शुक्रवार को कोलियों के मंदिर के पास घोसीपुरा कमलागंज में संचालित यश क्लीनिक पर छापेमार कार्रवाई की गई। जिसमें क्लीनिक संचालक को पंजीयन, चिकित्सा करने के लिए वैध शैक्षणिक दस्तावेजों में मांग की गई जो उपलब्ध न करा पाने पर यश क्लीनिक पर ताले बंदी की कार्रवाई की गई। मान्या क्लीनिक का संचालन बंद किया जा चुका है और राधे क्लीनिक नाम से कोई क्लीनिक संचालित होते नही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed