सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: Applications found in garbage during Jyotiraditya Scindia's public hearing, five suspended

Shivpuri News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई में कचरे में मिले आवेदन, पांच पर गिरी गाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपे गए आवेदन कचरे की टोकरी में मिलने का मामला सामने आया। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंत्री सिंधिया ने जांच के निर्देश दिए।

Shivpuri News: Applications found in garbage during Jyotiraditya Scindia's public hearing, five suspended
जनसुनवाई करते मंत्री सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी और पिछोर में लोगों की समस्या सुनने के लिए जन समस्या निवारण शिविर लगाया। इस दौरान पिछोर में जन समस्या निवारण शिविर की जनसुनवाई में जो आवेदन लोगों के द्वारा केंद्रीय मंत्री सिंधिया को दिए गए थे, उन्हें कुछ शरारती तत्वों ने कचरे की टोकरी में डाल दिया। इन आवेदनों के कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। मामला तूल पकड़ा तो एसडीएम के प्रस्ताव पर पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि इस मामले में जांच कराई जा रही है शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछोर में सोशल मीडिया पर वीडियो और फ़ोटो वायरल होने के बाद चेता प्रशासन
शनिवार 8 फरवरी को शिवपुरी और पिछोर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए। उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए की आवेदनों को सूचीबद्ध तरीके से सुरक्षित रखा जाए एवं आवेदकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। पिछोर में शिविर में उन्होंने आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पिछोर में एक मामला सामने आया, जिसमें बताया गया कि आवेदकों के द्वारा दिए गए आवेदनों को कचरे में डाला गया है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन ने दी सफाई
जिला प्रशासन के द्वारा एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि पंजीयन काउंटर पर जिन कर्मचारियों द्वारा आवेदन पत्रों का पंजीयन किया जा रहा था, उनके द्वारा पंजीयन के साथ ही आवेदन की फोटोकॉपी करके एक प्रति अपने पास रिकॉर्ड में रखी गई थी। कुछ शरारती तत्वों द्वारा बाद में पंजीयन काउंटर पर रखे स्कैन और फोटो कॉपी आवेदन को कर्मचारियों से छीनकर एक महिला के हाथों भेज दिए गए थे और यह भ्रम फैला दिया कि कर्मचारियों ने आवेदनों को कचरे में डाल दिया है। अब कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा है कि शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

पांच कर्मचारी निलंबित
इस मामले में पंजीयन काउंटर पर ड्यूटी पर लगे पांच कर्मचारियों पर भी लापरवाही करने पर कार्रवाई की गई है। जिसमें पटवारी दीपक शर्मा, पटवारी दीपक दांगी, प्रतीक पाराशर, सहायक ग्रेड 3 प्रमोद वर्मा, सहायक ग्रेड 3 प्रशांत शर्मा को निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्त पंजीयन काउंटर पर शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। उनके विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए एसडीएम द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed