सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: Lokayukta caught the Patwari who demanded 23 thousand rupees in exchange for transfer of name

Shivpuri News: नामांतरण के बदले 23 हजार मांगने वाले पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा, रिश्वत लेते ही टीम ने दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी के पिछोर में लोकायुक्त ने पटवारी दिग्विजय सिंह को जमीन नामांतरण के बदले 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। रिश्वत का लेन-देन सहयोगी पटवारी प्रहलाद वर्मा के घर पर हुआ, जिसे भी आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ। 

Shivpuri News: Lokayukta caught the Patwari who demanded 23 thousand rupees in exchange for transfer of name
लोकायुक्त में रंगे हाथों पकड़ा पटवारी नीली टी शर्ट में - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले के पिछोर में लोकायुक्त की टीम ने जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते हुए पटवारी दिग्विजय सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उनके सहयोगी पटवारी प्रहलाद वर्मा के घर पर हुई, जहां रिश्वत का लेन-देन हो रहा था। इस मामले में मकान मालिक प्रहलाद वर्मा को भी आरोपी बनाया गया है।

Trending Videos

रिश्वत की मांग और समझौता

लोकायुक्त निरीक्षक ब्रज मोहन नरवरिया के अनुसार, छिरवाहा निवासी शंकर लोधी ने लोकायुक्त ग्वालियर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पटवारी दिग्विजय सिंह परिहार ने जमीन के नामांतरण के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 25 हजार में तय हुआ। इस सौदे के तहत पटवारी ने पहले ही 2 हजार रुपए ले लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंगे हाथों हुई गिरफ्तारी

लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता को बाकी बचे 23 हजार रुपए के साथ पटवारी के पास भेजा। जैसे ही दिग्विजय सिंह ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इस मामले में सहयोगी पटवारी प्रहलाद वर्मा को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों पटवारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed