{"_id":"6787b0ec454940611a0b1da5","slug":"shivpuri-me-shariya-aadiwasi-parivaro-ka-home-pravesh-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2523512-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: राज्यपाल बोले- सहरिया परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने का है प्रयास, हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: राज्यपाल बोले- सहरिया परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने का है प्रयास, हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि सहरिया परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सभी को पक्का आवास, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलें, इस उद्देश्य से पीएम जनमन अभियान के तहत काम किया जा रहा है।
शिवपुरी में आदिवासियों के बीच पहुंचे राज्यपाल
विज्ञापन
विस्तार
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने बूढ़दा में पीएम जनमन आवास कॉलोनी का निरीक्षण किया और 34 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराकर जन संवाद किया। उन्होंने गृह प्रवेश करने वाले सभी हितग्राहियों को उपहार में कंबल, बर्तन और एक फलदार पौधा भेंट किया।
Trending Videos
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने जनसंवाद करते हुए कहा कि सहरिया जनजाति देश की अति पिछड़ी जनजातियों में शामिल है और मध्य प्रदेश में अति पिछड़ी जनजातियों में सर्वाधिक सहरिया जनजाति पाई जाती है। पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। सहरिया परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सभी को पक्का आवास, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलें, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, पक्की सड़क आदि की सुविधा मिले, इस उद्देश्य से पीएम जनमन अभियान के तहत काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह भी महत्वपूर्ण है कि हमारे सहरिया परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। बच्चों की पढ़ाई पर माता-पिता विशेष ध्यान दें। प्रतिदिन स्कूल अवश्य भेजें। इसके साथ ही स्वच्छता भी बहुत आवश्यक है। बच्चों को शुरू से ही स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा समस्या निराकरण शिविर लगाने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है। अभी तक जिन परिवारों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं।
मदुआ आदिवासी के आवास में किया भोजन
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पीएम आवास का निरीक्षण किया। साथ ही मदुआ आदिवासी के आवास में बैठकर ही उन्होंने भोजन किया और उसकी तारीफ की।
ललिता आदिवासी ने भेंट की जड़ी-बूटी किट
स्व सहायता समूह से जुड़ी ललिता आदिवासी के समूह द्वारा जड़ी-बूटी का काम भी किया जा रहा है। राज्यपाल के भ्रमण के दौरान ललिता ने जड़ी-बूटी किट उन्हें भेंट की।

कमेंट
कमेंट X