सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri parivar ke sath cyber thagi

Shivpuri: साइबर ठग गरीबों को भी बना रहे निशाना, पेंसिल पैकिंग के काम का झांसा देकर मजदूर की बेटी से ठगे 7650

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2025 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी जिले के करैरा में साइबर ठगों ने मजदूर परिवार की बेटी को पेंसिल पैकिंग का काम देने का झांसा देकर 7650 रुपये ठग लिए। ठगों ने क्यूआर कोड के जरिए पैसा लिया और फोन बंद कर दिया। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी है। 

shivpuri parivar ke sath cyber thagi
करैरा थाना फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले के करैरा में मजदूरी का काम करने वाले एक परिवार के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने मजदूरी करने वाले परिवार की बेटी को पेंसिल पैकिंग का कामकाज देने का लालच देकर फंसाया और उसे हर महीने 30 से 35 हजार रुपए कमाने का वादा किया। साइबर ठगों ने मजदूरी करने वाले परिवार की बेटी से फोन-पे के जरिए 7650 रुपए ठग लिए। अब पीड़िता की मां ने इस मामले में करैरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Trending Videos


बताया जाता है कि करैरा के वार्ड 9, न्यू कॉलोनी निवासी पुष्पा पत्नी धर्मेंद्र कर्ण ने पुलिस थाने में शिकायत की है। पुष्पा का कहना है कि उनके पति धर्मेंद्र कर्ण मजदूरी करते हैं। 15 फरवरी को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर 8109311695 से कॉल आई, जिसमें एक व्यक्ति ने उनकी बेटी पूजा को बताया कि वह घर बैठे हिंदुस्तान पेंसिल प्राइवेट लिमिटेड में पेंसिल पैकिंग का काम कर सकती है और महीने में 30-35 हजार रुपये तक कमा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूआर कोड के माध्यम से लिया पैसा
इस मामले में पूजा साइबर ठग के झांसे में आ गई और पहली किस्त के रूप में 600 रुपये फोन पे करके भेजे। 17 फरवरी को फिर से ठग का कॉल आया, जिसमें कहा गया कि उनका पार्सल सिल्लारपुर तिराहे पर पहुंच चुका है और पार्सल लेने के लिए पूजा को 7050 रुपए और भेजना होंगे। पूजा ने दो बार में 3550 रुपए और 3500 रुपए क्यूआर कोड के माध्यम से भेज दिए। जब पूजा तिराहे पर पहुंचीं तो वहां कोई नहीं मिला। काफी देर इंतजार करने के बाद जब उस नंबर पर कॉल किया गया, तो फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद पूजा घर लौट आई और अपने परिवार को पूरी बात बताई, जिससे ठगी का पता चला।

पुलिस ने जांच में जुटी
पीड़िता की मां ने इस मामले में करैरा थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले की जांच का आश्वासन दिया है और कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो इस समय साइबर ठग अब मजदूर और आदिवासी समुदाय के लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। वैसे देखा जाए तो पुलिस विभाग ने साइबर ठगी रोकने के लिए शहरी व ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान भी चलाया है, लेकिन इसके बाद भी साइबर ठगी के मामले रुक नहीं रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed