सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri Insult former MP KP Yadav photo printed tankers given from MP fund painted white number four written

Shivpuri: पूर्व MP केपी यादव का अपमान, सांसद निधि से दिए टैंकरों पर छपे फोटो पर सफेदा पोतकर लिख दिया चार नंबर

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व सांसद केपी यादव के अपमान का मामला सामने आया है। दरअसल, सांसद निधि से दिए टैंकरों पर छपे फोटो पर सफेदा पोतकर चार नंबर लिख दिया गया है।

Shivpuri Insult former MP KP Yadav photo printed tankers given from MP fund painted white number four written
सांसद निधि से दिए गए टैंकर पर चिपकाए गया नंबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी की कोतवाली थाना पुलिस ने पूर्व सांसद के चेहरे पर दुर्भावना से नंबरिंग करने वाले पेंटर के खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संपत्ति विरूपण की धाराओं में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Videos


उल्लेखनीय है कि गुना-शिवपुरी के पूर्व सांसद केपी यादव ने नगर पालिका को सांसद निधि से दस टैंकर प्रदान किए थे। यह टैंकर लंबे समय तक पार्षदों और समाजों के पास रहे, जिन्हें कुछ माह पूर्व नगर पालिका ने उनसे वापिस लेकर नपा परिसर में रखवाया। इन टैंकरों की नंबरिंग व पेंटिंग का कार्य नगर पालिका ने नवीन शर्मा नामक पेंटर को सौंपा। नवीन शर्मा ने सभी टैंकरों पर नंवरिंग के दौरान नवीन शर्मा कथित दुर्भावना के चलते चार नंबर टैंकर पर नंवरिंग करते समय पूर्व सांसद के चेहरे को पोत दिया और उस पर चार नंबर अंकित कर दिया। यह टैंकर जब पानी सप्लाई के लिए शहर में गया तो इस टैंकर के फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए, जिन पर लोगों ने अपने हिसाब से टिप्पणियां भी कीं। जब मामला नगर पालिका के संज्ञान में आया तो जिम्मेदारों ने पेंटिंग का मिलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि मिलान के दौरान पाया गया कि इस एक टैंकर को छोड़कर शेष सभी टैंकरों पर नंबरिंग सही तरीके से की गई थी। ऐसे में पेंटर के खिलाफ नपा सीएमओ ने शासकीय संपत्ति विरूपण व नुकसान की धाराओं में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि हमें नपा सीएमओ ने शिकायत दर्ज कराई है। उक्त आवेदन के आधार पर हम एफआईआर दर्ज कर रहे हैं। एफआईआर दर्ज करने के उपरांत मामले में विवेचना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed