सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The son of the BJP Nagar Palika president accused of rape should be arrested

Shivpuri: भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने की गिरफ्तारी की मांग; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Shivpuri: पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह और रजत लंबे समय से संपर्क में थे। युवती के अनुसार, दोनों परिवारों को इनके संबंधों की जानकारी थी और शादी की सहमति भी बन गई थी। इस बीच युवती के भाई को कैंसर हो गया, जिसके चलते रजत ने शादी टाल दी।

The son of the BJP Nagar Palika president accused of rape should be arrested
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

शहर की नगरपालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी और पार्षदों ने विरोध रैली निकालकर नगर पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने रजत शर्मा की तत्काल गिरफ्तारी और उनके घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

Trending Videos

कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि आरोपी की गिरफ्तारी में देरी सरकार की दोहरी नीति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जब आम लोगों पर कार्रवाई में सरकार बुलडोजर चलवा सकती है, तो इस मामले में अब तक चुप्पी क्यों है? उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज सड़कों पर उतरा, इटारसी में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

दुष्कर्म का मामला दर्ज

शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने वार्ड क्रमांक 7, शिव कॉलोनी निवासी एक युवती की शिकायत पर भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे रजत शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि रजत ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और इन संबंधों की वीडियो भी बनाई।

शादी का वादा, फिर धोखा
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह और रजत लंबे समय से संपर्क में थे। युवती के अनुसार, दोनों परिवारों को इनके संबंधों की जानकारी थी और शादी की सहमति भी बन गई थी। इस बीच युवती के भाई को कैंसर हो गया, जिसके चलते रजत ने शादी टाल दी। भाई के निधन के बाद जब युवती ने शादी की बात दोहराई तो रजत टालमटोल करने लगा। इसी के बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed