{"_id":"6815e2fd07628b4018043f93","slug":"shivpuri-villagers-saw-a-heavy-object-falling-from-the-sky-but-later-it-turned-out-to-be-an-air-balloon-of-the-meteorological-department-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2903718-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: आसमान से गिरा रहस्यमयी गोला; ग्रामीणों में मचा हड़कंप, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: आसमान से गिरा रहस्यमयी गोला; ग्रामीणों में मचा हड़कंप, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार
शिवपुरी जिले के पोहरी इलाके के छर्च गांव में शनिवार (3 मई) को एक एयर बैलून के नदी में गिरने की खबर मिली। जब लोगों ने आसमान से कोई भारी चीज गिरते हुए देखी, तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दी
नदी में आकर गिरा एयर बैलून
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जिले के पोहरी इलाके के छर्च गांव में शनिवार (3 मई) को एक एयर बैलून के नदी में गिरने की खबर मिली। जब लोगों ने आसमान से कोई भारी चीज गिरते हुए देखी, तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने एयर बैलून को नदी से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह बैलून कहां से आया और क्यों गिरा। प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
'लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील'
जिला प्रशासन की तरफ से अपर कलेक्टर दिनेश चंद शुक्ला ने बताया कि यह एयर बैलून मौसम की जानकारी जुटाने के लिए छोड़ा गया था। यह एक सामान्य प्रक्रिया है और कोई भारी चीज नहीं गिरी है। उन्होंने लोगों से कहा है कि इस बारे में कोई अफवाह न फैलाएं और न ही डरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कलर प्रिंटर-कंप्यूटर की मदद से बना रहा था जाली नोट, जानें कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?
'क्लाइमेट स्टडी के लिए छोड़ा गया एयर बैलून'
बताया जाता है कि शनिवार को पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना क्षेत्र में एक एयर बैलून नदी में गिर गया। यह बैलून डिगदौली गांव के पास नदी में गिरा। ग्रामीणों ने इसे आसमान से गिरी कोई भारी वस्तु समझा। बताया जाता है कि यह बैलून क्लाइमेट स्टडी के लिए छोड़ा गया था जांच में सामने आया कि यह बैलून आगरा की एक मौसम परीक्षण एजेंसी का है।
यह भी पढ़ें: खेत में काम कर रहे किसान को बाघ ने बनाया अपना निवाला, इलाके में दहशत; शरीर पर मिला गहरा घाव
'आगरा से छोड़ा गया था'
बताया जाता है कि आगरा से इस एजेंसी ने इसे श्योपुर जिले से छोड़ा था। यह क्लाइमेट स्टडी के लिए छोड़ा गया था। बैलून की नियमित लैंडिंग प्रस्तावित थी। लेकिन तकनीकी कारणों से यह अनियंत्रित हो गया। एडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला ने स्पष्ट किया कि यह मौसम परीक्षण की नियमित प्रक्रिया है। इसमें कोई खतरा नहीं है। इसमें कोई व्यक्ति सवार नहीं होता।

कमेंट
कमेंट X