{"_id":"6710f858d0191f73e5099432","slug":"auto-and-bike-collided-violently-in-patpara-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पटपरा में ऑटो व बाइक की हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौत…दूसरा हुआ गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पटपरा में ऑटो व बाइक की हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौत…दूसरा हुआ गंभीर घायल
Thu, 17 Oct 2024 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:13 PM IST
सार
MP News: सीधी में गुरुवार को ऑटो व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले में सड़क हादसों का दौर जारी है। जहां आज गुरुवार के दिन मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे मऊगंज के लिए बाइक सवार जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर व्यक्ति रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
जिसका इलाज गंभीर हालत में जिला अस्पताल सीधी में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति का नाम आशिक सिंह (27) है जो ग्राम पटौहा का रहने वाला है। वहीं पूरे मामले में कमर्जी थाना प्रभारी पवन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह घटना आज की है। जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी तथा घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भिजवा दिया है, जहां एक व्यक्ति की मौत की भी खबर निकलकर सामने आई है।
विज्ञापन
