सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   Brother and sister-in-law together committed theft from their sister's house. When report was not filed

Sidhi News: भाई और भाभी ने बहन के घर में की चोरी, पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो एसपी के पास पहुंची पीड़िता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 09:17 AM IST
विज्ञापन
सार

जमोड़ी थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और उन्होंने बीट प्रभारियों को जांच के निर्देश दे दिए हैं। जांच के उपरांत दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Brother and sister-in-law together committed theft from their sister's house. When report was not filed
एसपी के पास पहुंची पीड़िता।
विज्ञापन

विस्तार

सीधी जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत जमोड़ी सेंगरान की रहने वाली राजकुमारी साहू के घर रात के अंधेरे में उनके ही भाई, भाभी और अन्य लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। राजकुमारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया, लेकिन पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। 
Trending Videos


यह मामला 10 अक्टूबर का है, जब राजकुमारी साहू अपने घर पर नहीं थीं और दूसरे स्थान पर बने घर में रह रही थीं। घर खाली देखकर उनके भाई दिनेश साहू, भाभी सुनीता साहू और उनकी बच्चियों ने मिलकर पहले टांगी से दरवाजा तोड़ा और अंदर रखा मोटर पंप सहित कीमती सामान और नकदी चुरा ले गए। इस घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए आवेदन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि सीसीटीवी में घटना दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। बीट प्रभारी द्वारा सही तरीके से जांच नहीं की जा रही है। हालांकि, थाना प्रभारी ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि घर के टूटे हुए ताले को बदलवाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे और उचित कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को राजकुमारी साहू ने फिर से एसपी कार्यालय पहुंचकर सीधी एसपी को पत्र लिखा और मामले में कार्रवाई की मांग की। इस पूरे मामले को लेकर जमोड़ी थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने जानकारी दी है कि मामला उनके संज्ञान में आया है और उन्होंने बीट प्रभारियों को जांच के निर्देश दे दिए हैं। जांच के उपरांत दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 

foto

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed