फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   MP News Babu arrested while taking money from contractor Sidhi

MP News: सीधी में ठेकेदार से पैसा लेते हुए बाबू गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी घूस

Fri, 25 Oct 2024 07:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 25 Oct 2024 07:10 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में ठेकेदार से पैसा लेते हुए बाबू को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, रीवा जिले में प्रभारी लेखापाल रिश्वत लेते हुए ट्रैप हुआ है।

विज्ञापन
MP News Babu arrested while taking money from contractor Sidhi
बाबू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीधी जिले के नगर परिषद चुरहट में शुक्रवार दोपहर दो बजे अचानक कर्मचारी दहशत में आ गए। जब लोकायुक्त की टीम सीधे बाबू के चैंबर में घुस गई। जहां नगर परिषद में पदस्थ बड़े बाबू के द्वारा 6,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यह पूरा मामला नगर परिषद चुरहट का है। जहां बड़े बाबू विष्णुराम शर्मा ने ठेकेदार अभिमन्यु सिंह पिता कृष्ण प्रताप सिंह से मूल्यांकन करवाने की एवज मे पैसे की मांग की थी। इसके बाद अभिमन्यु सिंह ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय रीवा में दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त की ओर से ट्रैप अधिकारी प्रेमेंद्र कुमार के द्वारा जांच की गई। जहां सही साबित होने पर कार्रवाई करने के लिए नोट पर केमिकल लगाकर दिया गया। उसके बाद शुक्रवार दोपहर लोकायुक्त की टीम ने बड़े बाबू को 6,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed