{"_id":"671f8a5981d1f439c90e69cf","slug":"sanjay-tiger-reserve-s-aunt-tigress-t28-went-on-a-walk-in-sidhi-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: संजय टाइगर रिजर्व की मौसी ‘ बाघिन T28’ निकली सैर पर, पर्यटकों ने कैमरों में कैद की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: संजय टाइगर रिजर्व की मौसी ‘ बाघिन T28’ निकली सैर पर, पर्यटकों ने कैमरों में कैद की तस्वीरें
Mon, 28 Oct 2024 06:28 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 28 Oct 2024 06:28 PM IST
सार
Sidhi News: संजय टाइगर रिजर्व की मौसी कहे जाने वाली बाघिन T28 सोमवार को अपने चार बच्चों के साथ सैर पर निकली। ऐसे में पर्यटकों ने इस मूवमेंट को अपने कैमरे में कैद कर लिया है।
विज्ञापन
संजय टाइगर रिजर्व की मौसी ‘ बाघिन T28’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व की मौसी कहे जाने वाली बाघिन T28 अपने चार बच्चों के साथ कोर जोन में देखी गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार बाघों की संख्या अब बढ़ रही है।
विज्ञापन
ऐसे में पर्यटक भी देश के कोने-कोने से यहां आते हैं और बाघों का दीदार करते हैं। जहां बाघों के इस वीडियो को देखकर पर्यटक भी काफी रोमांचित हुए हैं और उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो पांच दिन पुराना है। जहां पर पर्यटकों ने इसका वीडियो बनाया है और आज सोमवार के दिन यह वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें T28 बाकी अपने चार बच्चों के साथ जंगल का भ्रमण करती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
लेकिन जैसे ही पर्यटकों की गाड़ी उनके पास से गुजरी उनकी गाड़ी पीछे करने के लिए वह मजबूर हो गए, क्योंकि बाघिन अपने बच्चों की सुरक्षा करने के लिए पर्यटकों की गाड़ी की तरफ से जाने लगी। जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं पूरे मामले को लेकर पोड़ी रेंज के रेंजर कविता रावत ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह वीडियो संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र का ही है। जहां अब बाघ पर्यटकों को आसानी से दिखाई दे रहे हैं। जिसकी वजह से पर्यटकों की संख्या भी अब बढ़ रही है।
विज्ञापन
