{"_id":"6701447f230fb152180891d3","slug":"sidhi-body-of-bullion-trader-was-found-floating-in-his-well-police-investigation-regarding-murder-or-suicide-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: सर्राफा कारोबारी का उसी के ही कुएं में उतराता मिला शव, हत्या या आत्महत्या को लेकर पुलिस जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: सर्राफा कारोबारी का उसी के ही कुएं में उतराता मिला शव, हत्या या आत्महत्या को लेकर पुलिस जांच शुरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 05 Oct 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सर्राफा कारोबारी का शव उसी के ही कुएं में उतराता हुआ मिला। हत्या है या आत्महत्या, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
मृतक कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीधी में रामपुर नैकिन थाना के पिपरांव पुलिस चौकी के रैदुअरिया कला गांव निवासी सराफा व्यवसायी नेहा ज्वेलर्स संचालक राजेश सोनी पिता रामावतार सोनी उम्र 49 वर्ष शुक्रवार सुबह टहलने निकले तो फिर लौट कर नहीं आए। शनिवार को दोपहर 12 बजे उनके के घर के इंदारा यानी बड़े कुएं में शव औंधे मुंह तैरते हुए मिला है। घटना की सूचना पर रामपुर नैकिन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है।
Trending Videos
घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार, राजेश सोनी पिता रामावतार सोनी उम्र 49 वर्ष निवासी रैदुअरिया कला थाना रामपुर नैकिन सीधी शुक्रवार की सुबह रोज की तरह टहलने निकले थे। जब वे दस बजे तक लौट कर नहीं आए तो उनकी तलाश परिवार जन करने लगे। इस दौरान परिवार जनों को उनका मोबाइल और सोने की चेन अंगूठी सब कुछ घर में रखा हुआ मिला, जिससे उनके गुमने की आशंकाएं होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन और इष्ट मित्र राजेश की हर सम्भावित जगहों में तलाश करने के बाद मामले की सूचना पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस 24 घंटे इंतजार करने और तलाश जारी रखने का सुझाव देकर चली गई। उधर परिवार जनों ने रीवा, मैहर, शहडोल जिले के गांव में तलाश करते भटकते रहे। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा आज शनिवार को दोपहर में मृतक राजेश के रिश्तेदार खेत वाले घर गए और कुएं में झाक देखा तो शव औंधे मुंह तैरती हुई मिली, जिसकी सूचना परिजनों को दी तो पूरे घर में कोहराम मच गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
दो रस्सियों से बांधा मिला हाथ
पुलिस की मौजूदगी में कुएं से जब शव को बाहर निकाला गया तो राजेश के दोनों हाथ दो रस्सियों से बांधा हुआ मिला। शरीर के पिछले हिस्से में पीटने जैसे निशाना मिले, जिससे परिवार जनों ने हत्या की आशंकाएं जाहिर की हैं। परिजनों के अनुसार हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि लाश मिलने की जैसी ही सूचना मिली तत्काल मेरे साथ एसडीओपी और चौकी प्रभारी पिपराव भी पहुंच गए। लाश मिलने के बाद हमने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया है और जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X