{"_id":"66f839478b68f3b744060c4a","slug":"sidhi-class-of-criminals-was-taken-in-kusmi-police-station-accused-rape-and-molestation-were-called-rounded-up-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: कुसमी थाने में अपराधियों की ली गई क्लास, दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपियों को बुलाकर किया राउंडअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: कुसमी थाने में अपराधियों की ली गई क्लास, दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपियों को बुलाकर किया राउंडअप
Sat, 28 Sep 2024 10:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:43 PM IST
सार
सीधी में कुसमी थाने की पुलिस की सराहनीय पहल की। पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपियों को बुलाकर राउंडअप किया। साथ ही समझाइश भी दी।
विज्ञापन
पुलिस संग अपराधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में सीधी जिले के अंतर्गत कुसमी एक आदिवासी अंचल है। जहां 90 प्रतिशत से ज्यादा की संख्या में आदिवासी निवास करते हैं। वहां शांति व्यवस्था बनाए रखना और लोगों को समझना एक चुनौती पूर्ण कार्य होता है, जिसका थाना प्रभारी कुसमी भूपेश बैस लगातार पालन कर रहे हैं। साथ ही शांति व्यवस्था को वह अपने क्षेत्र में कायम करने में सफल भी हुए हैं।
विज्ञापन
जहां आज यानी शनिवार के दिन कुसमी पुलिस ने थाने में दुष्कर्म के और छेड़छाड़ के आरोपियों को बुलाया और उन्हें समझाइश दी। इसके अलावा क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखने के लिए उन्हें निर्देश भी दिए। जहां थाना प्रभारी ने शांति व्यवस्था कायम न करने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी उन्हें दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी कुसमी भूपेश बैस ने जानकारी दी है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था हो सके, इसलिए पूरे जिले में यह अभियान के तौर पर किया जा रहा है। जहां आज यानी शनिवार के दिन मेरे थाने में भी सभी आरोपियों को बुलाया गया है एवं राउंडअप किया गया है। इतना ही नहीं उनसे बाउंड ओवर भी भरवारा गया है और उन्हें समझाया गया है कि शांति व्यवस्था अगर बिगड़ी तो वे कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
