{"_id":"66d5baece7c973cee4004a90","slug":"sidhi-crime-dead-bodies-of-young-man-and-woman-were-found-hanging-from-same-tree-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi Crime: एक ही पेड़ पर युवक-युवती की लटकी मिली लाश, हत्या या आत्महत्या के कारणों में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi Crime: एक ही पेड़ पर युवक-युवती की लटकी मिली लाश, हत्या या आत्महत्या के कारणों में जुटी पुलिस
Mon, 02 Sep 2024 06:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:47 PM IST
सार
एक ही पेड़ पर युवक और युवती की लाश लटकी हुई मिली है। हत्या है या आत्महत्या, फिलहाल पुलिस कारणों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के आदिवासी अंचल कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रौहाल में पलाश के पेड़ पर युवक और युवती की लड़की हुई लाश सोमवार के दिन देखी गई। इसके बाद जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या या आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक और एक युवती एक ही पेड़ में एक ही रस्सी के फंदे में लटके हुए मिले। इसकी वजह से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है। गांव वाले ने इसकी सूचना कुसमी पुलिस को दी। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है और पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना के बारे थाना प्रभारी कुसमी भूपेश बैस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक युवक का नाम रमदमन सिंह है। जो की ग्राम राहौल का रहने वाला है। इसके अलावा युवती नाबालिग है, जो अपने नानी के यहां उसी गांव में आई हुई थी। युवक भी मुंबई में रहकर काम किया करता था, जो तीन दिन पहले अपने यहां आया था और रविवार दोपहर एक बजे से घर से घूमने के लिए निकला हुआ था। जहां आज सोमवार के दिन दोनों की एक ही फांसी के फंदे से पलाश के पेड़ में लटकी हुई लाश मिली। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम करने के लिए भिजवा दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
