{"_id":"671b9366eb4d45e584082339","slug":"sidhi-news-balcony-of-house-under-construction-in-naugwan-fell-on-laborer-causing-his-death-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: नौगवां में बन रहे निर्माणाधीन मकान का छज्जा मजदूर के ऊपर गिरा, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: नौगवां में बन रहे निर्माणाधीन मकान का छज्जा मजदूर के ऊपर गिरा, हुई मौत
Fri, 25 Oct 2024 06:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 25 Oct 2024 06:44 PM IST
सार
दरअसल यह पूरा मामला शुक्रवार दोपहर 12 बजे का है। जहां एक मजदूर दादूराम अपने पड़ोसी के यहां बन रहे निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के ग्राम नौगवां में बना रहे निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। लोहे की जाली ऊपर बना रही थी, तभी अचानक जाली का एक सिर टूट गया और सीधे मजदूर के ऊपर गिर पड़ा, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जल्दी से उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल सीधी लाया गया। जहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दरअसल, यह पूरा मामला शुक्रवार की दोपहर 12 का है। जहां एक मजदूर दादूराम अपने पड़ोसी के यहां बन रहे निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहा था। नीचे में गिट्टी लेकर ऊपर पहुंचाने का कार्य करता था लेकिन अचानक हादसे का वह शिकार हो गया। लोहे की बनी हुई जाली अचानक उसके सिर में गिर गई जिसकी वजह से उसके सर से खून निकलने लगा। इलाज के लिए उसे जल्दी से परिवार के राजाराम कोल जिला अस्पताल लाए जहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं पूरे मामले को लेकर अस्पताल चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी सुरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि कंस्ट्रक्शन का काम करने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ऐसा मामला आया है, जहां मर्ग कायम कर लिया है और जांच के लिए संबंधित थाने को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
