{"_id":"66d5b526ce712be64b07e6ca","slug":"sidhi-news-principal-in-charge-reached-college-in-an-inebriated-state-video-viral-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: गजब है भाई...प्रभारी प्राचार्य शराब के नशे में ही कॉलेज पहुंच गया, शख्स ने वीडियो बनाकर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: गजब है भाई...प्रभारी प्राचार्य शराब के नशे में ही कॉलेज पहुंच गया, शख्स ने वीडियो बनाकर...
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक प्रभारी प्राचार्य शराब के नशे में ही कॉलेज पहुंच गया। ऐसे में एक व्यक्ति ने प्राचार्य की हरकतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया, जो खूब वायरल हो रही है।
नशेड़ी प्रभारी प्राचार्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीधी के शासकीय महाविद्यालय सिहावल के प्रभारी प्राचार्य एलबी सिंह का शराब के नशे में कॉलेज पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया में सोमवार को वायरल हो रहा है। जहां यह वीडियो रिंकू चतुर्वेदी नामक एक व्यक्ति के द्वारा बनाया गया है, जिसमें वह शराब के नशे में धुत प्रभारी प्राचार्य से सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
बता दें कि जहां सीधे तौर पर सवाल किया जा रहा है कि वह शराब के नशे में कॉलेज क्यों आते हैं, जिसका जवाब देने से वह बचते नजर आ रहे हैं और बीच-बीच में मोबाइल छुड़ाने का भी प्रयास करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि प्रभारी प्राचार्य अक्सर कॉलेज में शराब के नशे आते हैं। जहां प्रभारी प्राचार्य का यह वीडियो बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया में इसे वायरल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां इस पूरे मामले को लेकर अपर संचालक शिक्षा विभाग आरपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि वीडियो वायरल हुआ है जो हमारे पास तक पहुंचा है। पूरे मामले की अब हम जांच कर रहे हैं। हमें पता लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि यह वीडियो कब का है और क्या सच में शराब पीकर भी कॉलेज आते हैं या नहीं। अगर ऐसा कुछ पाया जाता है तो निश्चित रूप से उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X