सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   Sidhi person who stole school computer system was arrested he was accused of being expelled from district

Sidhi News: स्कूल का कंप्यूटर सिस्टम चोरी करने वाला गिरफ्तार, जिला बदर का था आरोपी

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के सीधी में स्कूल का कंप्यूटर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही जिलाबदर था।

Sidhi person who stole school computer system was arrested he was accused of being expelled from district
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीधी जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी। ऐसे में सीएम राइज विद्यालय में कंप्यूटर सिस्टम की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जहां उनके कब्जे से कंप्यूटर सिस्टम भी बरामद किया है। जहां से पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष मंगलवार को पेश किया।

Trending Videos


कुसमी थाना प्रभारी भूपेश बैस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सीएम राइज स्कूल में कंप्यूटर सिस्टम की चोरी कुछ लोगों के द्वारा की गई थी। जहां थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली गई। इसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत की और ग्राम भगवार से जिला बदर के आरोपी मणिशंकर सेन तथा उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से कंप्यूटर सिस्टम भी बरामद कर लिया है। मणिशंकर सेन पहले ही जिलाबदर का आरोपी है, जिसे 23 अक्तूबर तक के लिए जिला कलेक्टर सीधी ने जिलाबदर किया था। लेकिन वह गांव में ही चोरी छुपे रहता था और चोरी की इस घटना को अंजाम दिया था। जहां पुलिस को सफलता हाथ लगी है और आरोपी को पकड़कर न्यायालय में मंगलवार के दिन पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत के आदेश विभाग के कार्यालय में फाइलों को जलाने का वीडियो वायरल
सीधी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया गया है। उसे वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग फाइल जलाने का कार्य कर रहे हैं, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में डाल दिया, जिसे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अब उसे अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।



ट्विटर में यह है ट्वीट किया गया है कि मप्र की भाजपा सरकार ने पिछले कुछ सालों में भ्रष्टाचार के तरीके को बहुत अपग्रेड कर दिया है। मसलन करोड़ों के घोटाले करो और रिकॉर्ड जला दो। इस ट्यूट के बाद पूरे जिले में इस मामले की चर्चा जोरों से होने लगी है। जब इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया है कि सीधी जिले में आरईएस विभाग के द्वारा अरबों का भ्रष्टाचार किया गया है। भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए एक कंप्यूटर ऑपरेटर की इतनी हिम्मत पड़ जाती है कि वह अपना क्षेत्र छोड़कर सीधी में आता है और फाइलों को उठाकर जला देता है।

यहां के नेताओं और अन्य कर्मचारी का कद कब इतना बड़ा हो गया है कि वह अपने अधिकारी तक से अनुमति नहीं लेते हैं। अगर इस पर प्रदेश सरकार या जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो आगे हम धरना प्रदर्शन आंदोलन करेंगे और जिस प्रकार हिमांशु तिवारी को हटाया है, उसी प्रकार इसे भी हटाने के एवज में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।



जब इस वीडियो के संबंध में प्रभारी RES विभाग के कार्यापालन यंत्री मनोज कुमार बाथम से बात की गई तब उन्होंने बताया कि यह वीडियो शनिवार का है। जहां कंप्यूटर ऑपरेटर निलेश पांडे के द्वारा दस्तावेजों को जलाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद हमने नोटिस काटकर उनसे जवाब मांगा है। संतोष जनक जवाब न होने पर निश्चित ही तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed