{"_id":"66c317f7bdb0e3b52800e2d9","slug":"sidhi-road-accident-bus-and-auto-collided-one-dead-10-people-seriously-injured-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi Road Accident: बस और ऑटो में हुई टक्कर, एक की मौत, 10 लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi Road Accident: बस और ऑटो में हुई टक्कर, एक की मौत, 10 लोग गंभीर रूप से घायल
Mon, 19 Aug 2024 03:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:31 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में बस और ऑटो में टक्कर हो गई। इस दौरान एक लोग की मौत हो गई। वहीं, 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हादसे में एक की मौत, दस लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले में रामपुर नैकिन के रायखोर में भीषण सड़क हादसे का एक ऑटो वाहन शिकार हो गया है। तेज रफ्तार बस ने ऑटो को ठोकर मार दी, जिसकी वजह से ऑटो में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक की मौके पर मौत हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही रामपुर नैकिन थाना की पुलिस और आसपास के समाजसेवी मौके पर पहुंच गए।जहां घायलों को उपचार के लिए प्राइवेट वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रीवा से चतुर्वेदी बस सीधी की तरफ जा रही थी। जहां रामपुर नैकिन की तरफ मलदेवा से ऑटो वाहन जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया है। प्रत्यक्षदर्शी सुधाकर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि तेज रफ्तार चतुर्वेदी बस थी। जहां ऑटो से टक्कर की वजह से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। वहीं, एंबुलेंस के माध्यम से और प्राइवेट वाहन के माध्यम से सभी को हमने भर्ती अस्पताल में दिया है।
विज्ञापन
