फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   Sidhi: Women exorcised the ghost of bullying, thrashed the person who was abusing a bike rider with slippers.

Sidhi: महिलाओं ने उतारा दादागीरी का भूत, बाइक सवार को पीटकर अभद्रता कर रहे व्यक्ति को सरेराह चप्पलों से धुना

Wed, 16 Oct 2024 02:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 02:24 PM IST
सार

सीधी में दो महिलाओं ने एक व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई कर दी। आरोप है कि ये व्यक्ति महिलाओं से अभद्रता कर रहा था। थाने 300 मीटर दूर हुई घटना का वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन
Sidhi: Women exorcised the ghost of bullying, thrashed the person who was abusing a bike rider with slippers.
सीधी में महिलाओं ने युवक की पिटाई कर दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीधी जिले के सेमरिया पुलिस चौकी से महेश कुछ ही दूरी पर कन्या विद्यालय के सामने मारपीट की घटना निकलकर सामने आई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दो महिलाएं एक व्यक्ति को चप्पलों से पीटती हुई नजर आ रही हैं। महिलाओं का कहना है कि अभद्रता करने पर पिटाई की है।
विज्ञापन


दरअसल यह मामला करीब पांच दिन पुराना है जिसका वीडियो बुधवार के दिन वायरल हुआ है। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार के दिन लाला आदिवासी अपने घर तेंदुआ की तरफ जा रहा था। एक बाइक में दो व्यक्ति सनी गुप्ता और राहुल गुप्ता सवार थे, जहां लाल आदिवासी की बाइक की टक्कर उन दो व्यक्तियों की बाइक से हो गई। इसके बाद सनी गुप्ता और राहुल गुप्ता ने लाला आदिवासी को जमकर पीटा और उसकी बाइक को तोड़ दिया। झगड़ा करने के बाद दोनों लड़के ऑटो में बैठी महिला से अभद्रता करने लगे। इसके बाद महिलाओं ने ऑटो से उतरकर उस व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में आज वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सेमरिया चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर यह घटना हुई पर पुलिस को इस बात की भनक नहीं लगी और ना ही पुलिस ने कोई कार्यवाही की। इसके अलावा कोई भी बयान देने से बचते हुए नजर आए। जब इस पूरे मामले को लेकर सेमरिया चौकी प्रभारी विकास सिंह गहरवार से बात की गई तब उन्होंने गोलमोल जा जवाब दिया। उन्होंने कहा है हम नियमानुसार कार्यवाही कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed