सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   The body of a clerk was found hanging from a noose in the school building

MP: स्कूल भवन में फांसी के फंदे पर लटका मिला लिपिक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Sep 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: सीधी जिले में एक स्कूल में लिपिक के पद पर पदस्थ एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरे मामले के बाद घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे परिवार जनों ने हत्या की आशंका जताई है।   
 

The body of a clerk was found hanging from a noose in the school building
फंदे पर लटका मिला लिपिक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मझौली के हाईस्कूल बस्तुआ में लिपिक के पद पर पदस्थ एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी द्वारा शुक्रवार की दोपहर स्कूल के कार्यालय में फांसी के फंदे में लटका हुआ शव मिला है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अनुराग श्रीवास्तव पिता संतोष श्रीवास्तव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत जमुआ नंबर 2 जनपद पंचायत मझौली मे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप मे पदस्थ थे। जो अचानक गुरुवार की शाम के बाद लापता हो गए। जब उनके शिक्षकों ने आसपास उन्हें ढूंढना चाहा तब वे नहीं मिले।

Trending Videos


प्रभारी प्राचार्य शिवराम ने पुलिस को बताया कि मैं और मृतक कार्यालय के सामने बैठे थे। तकरीबन गुरुवार शाम 5 बजे प्राचार्य द्वारा मृतक को घर चलने के लिए कहा और चला गया। स्कूल से तकरीबन आधा किलोमीटर दूर स्थित अपने किराए के मकान में चले गए। वहीं गांव के सरपंच हरिप्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि मैं और कई ग्रामीण शिक्षकों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। तब स्कूल परिसर मे कार्यालय का आधा दरवाजा खुला था। जहां से मृतक को सीलिंग फैन के हुक्क में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा गया। इसके बाद पथरौला चौकी प्रभारी प्रीती वर्मा को इन सब घटनाक्रम की सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे परिवार जनों ने हत्या की आशंका जताई है। जहां मृतक की मां आराधना श्रीवास्तव ने बताया कि बेटे के गले में हमेशा सोने की चेन और हाथ में अंगूठी रहती थी जो नहीं है। इसके अलावा उसे किसी का विवाद नहीं था, लेकिन उसकी लाश फांसी के फंदे में लटकी हुई मिली जो संदिग्ध है। वहीं चौकी प्रभारी पथरौला प्रीति वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि जानकारी मिलते ही हम और हमारी टीम मौके पर पहुंच गए थे। जहां पूरे मामले को लेकर हर एंगल से जांच की जा रही है। मृतक की परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या करके उसे लटका दिया गया है। इसके बाद तथ्यों तथा अन्य साक्ष को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed