सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   The body was found in the house of the person who filed the rape case in Sidhi

MP News: जिसने करवाया दुष्कर्म का मामला दर्ज, उसके ही घर पर मिली लाश….जानें सीधी का ये मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 17 Oct 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार

MP News: सीधी जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिली है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्र के सभी लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। जहां मौके पर पुलिस पहुंच गई है और डॉग स्क्वायड टीम के माध्यम से जांच की जा रही है।

The body was found in the house of the person who filed the rape case in Sidhi
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति की लाश मिली है, वह व्यक्ति अभी 3 महीने पहले ही रेप के आरोप में जेल गया था और जमानत पर छूटा हुआ था। इसके अलावा जिस लड़की ने रेप का आरोप लगाया था, उसी लड़की के घर पर उस व्यक्ति की लाश मिली है। 

Trending Videos


मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिस लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था, वह कल रात मेरे भाई को बुलाकर ले गई थी, लेकिन जब सुबह मेरा भाई घर पर नहीं पहुंचा, तब मम्मी ढूंढने के लिए आसपास के क्षेत्र में गई। जब लड़की के घर जाकर देखा तो मेरे भाई की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद मां ने मुझे बुलाया और फिर मैंने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं थाना प्रभारी जमोडी विशाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति की लाश मिली थी, जिसके बाद हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। डॉग स्कॉड की टीम को बुलाया गया है और एफएसएल की टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed