{"_id":"6a65f50d5910de26460050c7","slug":"car-falls-into-river-near-orchha-all-occupants-safe-and-admitted-to-hospital-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4543530-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: ओरछा में सतार नदी में गिरी कार, छह लोग घायल; स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: ओरछा में सतार नदी में गिरी कार, छह लोग घायल; स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी को सुरक्षित निकाला
Tue, 28 Jul 2026 11:22 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़/निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़/निवाड़ी
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:22 AM IST
सार
निवाड़ी जिले के ओरछा में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सतार नदी में अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों, पुलिस और डायल-112 की टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
नदी में गिरी कार, घटना स्थल की तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध ओरछा में रविवार को दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सतार नदी में अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में कार सवार दो पुरुष, तीन महिलाएं और एक लड़की घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग ओरछा में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सतार नदी के पास कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस के सहयोग से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही 112 वाहन के पायलट मनजीत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। उस समय कार नदी में गिर चुकी थी और उसमें छह लोग फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए ओरछा के पास स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल सभी लोग झांसी जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: आज किसानों का भोपाल कूच व CM हाउस के घेराव की तैयारी, मूंग की 100% खरीदी पर अड़े; अब आगे क्या?
हादसे में सभी को चोटें आई हैं, लेकिन सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। घटना के बाद पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया कार के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।