{"_id":"6a10083914c11f7b2f0994b6","slug":"two-minors-from-jhansi-drowned-while-bathing-in-the-jamni-river-in-orchha-an-sdrf-team-has-recovered-their-bodies-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4309836-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: ओरछा घूमने आए दो नाबालिगाें की जामनी नदी में डूबने से हुई मौत, घंटों मशक्कत के बाद शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: ओरछा घूमने आए दो नाबालिगाें की जामनी नदी में डूबने से हुई मौत, घंटों मशक्कत के बाद शव बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार
झांसी से ओरछा घूमने आए दो नाबालिग युवक जामनी नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए, जिनके शव घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाले गए। लगातार सामने आ रहे हादसों के बाद अब नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
घटनास्थल पर पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जामनी नदी में नहाने गए झांसी के दो नाबालिग युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड और पर्यटक चौकी पर तैनात गोताखोर मौके पर पहुंचे और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार शहजाद उर्फ आसिफ पिता हासिफ खां उम्र 16 वर्ष एवं अकरम पिता बहाजुद्दीन उम्र 17 वर्ष निवासी झांसी अपने दोस्तों के साथ ओरछा घूमने आए थे। शुक्रवार सुबह दोनों युवक जामनी नदी में नहाने के लिए उतरे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी में पानी का बहाव तेज था और गहराई अधिक होने के कारण दोनों युवक अचानक संतुलन खो बैठे। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Indore News: 4 गोलियां मारकर लिया बदला, भिंड के रेत कारोबारी की इंदौर में हत्या
Trending Videos
सूचना मिलते ही ओरछा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ, होमगार्ड तथा पर्यटक चौकी पर तैनात गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने कई घंटों तक नदी में तलाश की, जिसके बाद दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ओरछा थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा ने बताया कि दोनों युवक झांसी के निवासी थे और जामनी नदी में नहाते समय डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस एवं रेस्क्यू टीम ने तत्काल कार्रवाई की। गोताखोरों की सहायता से दोनों शवों को बाहर निकाल लिया गया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।
गौरतलब है कि ओरछा की बेतवा और जामनी नदी में डूबने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। तीन दिन पहले भी पृथ्वीपुर निवासी विवेक सोनी की नदी में नहाते समय पैर फिसलने से मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों के बाद अब स्थानीय लोग नदी किनारों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और पर्यटकों के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X