फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Attack On Mahakal Temple Guard: Security Personnel Stabbed Near Dhanush Dwar, Condition Critical

Ujjain News: महाकाल मंदिर के धनुष द्वार पर खूनी हमला, ड्यूटी से लौट रहे गार्ड को चाकू घोंपा, हालत नाजुक

Fri, 24 Jul 2026 10:39 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 10:39 PM IST
सार

उज्जैन के महाकाल मंदिर के धनुष द्वार के पास ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षाकर्मी आकाश राठौर पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। 

विज्ञापन
Attack On Mahakal Temple Guard: Security Personnel Stabbed Near Dhanush Dwar, Condition Critical
अस्पताल में भर्ती गार्ड और चाकू मारकर भागता आरोपी

विस्तार

बाबा महाकाल की नगरी में शुक्रवार दोपहर दहशत फैल गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर के धनुष द्वार के पास ड्यूटी से लौट रहे मंदिर सुरक्षाकर्मी पर तीन अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


घायल सुरक्षाकर्मी आकाश राठौर ने अस्पताल में होश आने पर बताया कि सुबह मंदिर परिसर के बाहर हार-फूल और प्रसाद बेचने वाले तीन युवकों को उन्होंने द्वार के पास दुकान न लगाने की हिदायत दी थी। कभी-कभी अतिक्रमण हटाने को लेकर भी कहासुनी हो जाती थी। आकाश के मुताबिक दोपहर में ड्यूटी खत्म कर लौट रहा था तभी उन्हीं युवकों ने मुझे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद साथी कर्मचारियों ने तुरंत आकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दोहरे हत्याकांड में सजा-ए-मौत, पत्नी और सौतेली बेटी को बके से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस और सीएसपी दीपक सिंह मरावी मौके पर पहुंचे। मंदिर परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीएसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। तीन युवक बताए जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगी हैं। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुरक्षा पर उठे सवाल
महाकाल मंदिर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर के मुख्य द्वार के पास ही सुरक्षाकर्मी पर इस तरह का हमला होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस का फोकस आरोपियों को पकड़ने और घायल गार्ड के बयान के आधार पर केस दर्ज करने पर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed